Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Run for Unity from NDRI to Karna Stadium

Karnal News: रन फॉर यूनिटी एनडीआरआई से कर्ण स्टेडियम तक

Sat, 25 Oct 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Run for Unity from NDRI to Karna Stadium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इसके लिए नोडल अधिकारी अनुभव मेहता ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में रन फॉर यूनिटी की तैयारी के लिए बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि रन फॉर यूनिटी एनडीआरआई गेट से शुरू होकर कर्ण स्टेडियम में संपन्न होगी। इसमें महाविद्यालय व स्कूली बच्चों सहित शहरभर से समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी वर्गों के करीब तीन हजार लोग भाग लेंगे।
एसडीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि एंबुलेंस सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान पूरे रूट पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खाद्य आपूर्ति विभाग व रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि रन फॉर यूनिटी के मार्ग पर पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर डीएसपी राजीव, डीडीपीओ कंचन लता, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमारी सहित विभिन्न विभागों की अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed