{"_id":"620eb5aa6693e54c1e58b24f","slug":"run-and-jump-ritesh-in-boys-anjali-tops-in-girls-karnal-news-knl993048117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ और कूद : लड़कों में रितेश, लड़कियों में अंजली अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ और कूद : लड़कों में रितेश, लड़कियों में अंजली अव्वल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को आगाज हुआ। पहले दिन छह खेलों के मुकाबले हुए। जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। दौड़ और कूद के चार मुकाबलों में रितेश ने बाजी मारी तो वहीं दो खेलों में अंजली प्रथम रही। शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चौहान ने की। प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी ने ध्वजारोहण करके प्रतियोगिताओं का आगाज किया।
डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आधार है। खेलों से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है। वहीं हमें रोजगार भी प्रदान कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत खेलों में विश्व का प्रतिनिधित्व करता है। अंतरराष्ट्रीय खेलों में हमारी बेटियों ने विश्व स्तर पर परचम लहराया है। नई खेल नीति से खिलाड़ियों के लिए रोजगार सृजन के कार्यक्रम सरकार ने चलाए हैं। मंच संचालन प्रो. ज्योति मदान ने किया। वहीं उद्घोषक की भूमिका पूनम पांचाल ने निभाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
लड़कियां
100 मीटर दौड़ : अंजली प्रथम, मनीषा द्वितीय और खुशी तृतीय।
लंबी कूद : अंजली प्रथम, शीतल द्वितीय और खुशी तृतीय।
डिस्कस थ्रो : कीर्ति प्रथम, शिल्पा द्वितीय और शीतल तृतीय।
शॉट पुट : शिल्पा प्रथम, खुशी द्वितीय और अंजली तृतीय।
लड़के
800 मीटर दौड़ : रितेश प्रथम, सत्यम व मुनीम द्वितीय और अन्नु कुमार तृतीय।
400 मीटर दौड़ : रितेश प्रथम, सत्यम द्वितीय और मुनीम तृतीय।
लंबी कूद : रितेश प्रथम, अंकित द्वितीय और तुषार तृतीय।
ऊंची कूद : रितेश प्रथम, तुषार व हर्ष द्वितीय
शॉट पुट : सिवांशु शर्मा प्रथम, आकाश द्वितीय और गगन तृतीय।
डिस्कस थ्रो : अभिषेक कुमार प्रथम, सिवांशु शर्मा द्वितीय और राजीव तृतीय।