फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 5.50 lakh cheated in the name of sending it to Canada

कनाडा भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rs 5.50 lakh cheated in the name of sending it to Canada
कनाडा भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव अलावला निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव औगंध निवासी सचिन कुमार के सेक्टर-7 में अंबिसन अवरोड आईलेट्स के नाम से कार्यालय था। वह 2019 में आईलेट्स की तैयारी कर रहा था और कनाडा जाना चाहता था। इस दौरान सचिन उसे मिला। उसने बताया कि उसका भाई जितेंद्र बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। अप्रैल 2019 में उसके परिजन जितेंद्र से मिले। उसने उन्हें बताया कि कनाडा जाने के लिए 20 लाख रुपये खर्च आएगा। उन्होंने आरोपी को 5.50 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसके दस्तावेज ले लिए और उसे एक ऑफर लेटर दे दिया। जब उस ऑफर लेटर की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद जब उन्होंने उससे रुपये वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed