फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 2 lakh reward on two main accused

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला- मुख्य आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये का इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rs 2 lakh reward on two main accused
हरियाणा पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में बड़ा फैसला लेते हुए कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना देने पर 2-2 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही 9 अन्य आरोपियों को भी 50-50 हजार रुपये का इनामी वांछित घोषित किया है। इनकी सूचना देने वालों को यह राशि दी जाएगी। अब तक पुलिस इस मामले में 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि आरोपियों की धरपकड़ के लिए कैथल सीआईए की टीमें लगातार कश्मीर में छापामारी कर रही हैं।
विज्ञापन

विगत 7-8 अगस्त को हरियाणा पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होना था। लेकिन पहले ही दिन 7 अगस्त को हुई परीक्षा के दौरान कैथल पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक आंसर-की बरामद की थी। जो परीक्षा में आए प्रश्नपत्र से पूरी तरह से मेल खाती हुई मिली। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने तुरंत प्रभाव से इस परीक्षा को ही रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में कैथल पुलिस ने तीन युवकों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद 1 करोड़ रुपये में आंसर- की खरीदने वाले हिसार के खांडाखेड़ी निवासी राजकुमार सहित गिरोह के 88 में से अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्रश्नपत्र को कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में एक फर्म से प्रकाशित करवाया गया था। उसी फर्म में कार्यरत कर्मचारी जितेंद्र ने कश्मीर के ही आरोपियों अफजल व मुजफर की मदद से 6 लाख रुपये में प्रश्नपत्र लीक किया था। जो बाद में 1 करोड़ रुपये तक में बिका और फिर हरियाणा में इसी की 10 से 15 लाख रुपये तक प्रति उम्मीदवार के हिसाब से डील की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस कश्मीर से फर्म के कर्मचारी जितेंद्र, मैनेजर राकेश के अलावा कश्मीर क्षेत्र से ही एजाज को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन कश्मीर के ही दो अन्य आरोपी मोहम्मद अफजल व मुजफर अहमद पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर हैं। उनकी तलाश में कैथल सीआईए की टीमें लगातार कश्मीर में छापामार कार्रवाई कर रही हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले में पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने वांछित आरोपी मुहमद अफजल डार निवासी हजरत बल श्रीनगर व आरोपी मुजफर अहमद निवासी गुल जिला रामबन जम्मू पर 2-2 लाख रुपये इनाम घोषित किया है।
इस मामले में हरियाणा पुलिस ने वांछित आरोपी कुलदीप निवासी खांडाखेड़ी, जिला हिसार, वेदप्रकाश निवासी रिटौली, जिला रोहतक, नवीन निवासी माजरा प्यो, जिला हिसार, रमेश व अशोक दोनों निवासी खुड़ाना, जिला महेंद्रगढ़, प्रदीप निवासी हिसार, निहाल सिंह व मनोहर दोनों निवासी ढाणी खुशहाल माजरा, जिला भिवानी व राधेश्याम निवासी इक्कस, जिला जींद पर भी 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनकी सूचना देने वालों को यह इनाम राशि दी जाएगी।

पुलिस ने मुख्य आरोपियों समेत उन उम्मीदवारों तक की सूची तैयार की है। जिनके पास आंसर-की पहुंची है। इसके चलते मुख्य आरोपियों सहित कुल 88 आरोपी पुलिस जांच के दायरे में आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की जानी है। अभी तक पुलिस 30 आरोपियों की गिरफ्तारी कर पाई है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही शेष 58 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इनमें पुलिस जिन्हें मुख्य आरोपियों की सूची में रखती है, उन पर इनाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed