फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roses from Kolkata, Pune, Bangalore and Nashik will be used to express love.

Karnal News: कोलकाता, पुणे, बंगलूरू और नासिक के गुलाब से होगा प्यार का इजहार

Sat, 07 Feb 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Roses from Kolkata, Pune, Bangalore and Nashik will be used to express love.
गुलाब दिवस के लिए बुके देखता युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। वेलेंटाइन वीक आज से शुरू हो रहा है। बाजार गुलाबों की खुशबू से महक उठा है। पहले दिन रोज डे पर कोलकाता, पुणे, बेंगलूरू और नासिक से आए गुलाब के फूलों से प्यार का इजहार किया जाएगा।
शहर में फूलों की 30 से 35 दुकानें हैं। इनमें डेढ़ से दो लाख रुपये तक गुलाब के फूलों और गुलदस्तों का स्टॉक है। फूलों के कारोबारियों का कहना है कि अन्य दिनों के मुकाबले रोज डे पर लाखों में कारोबार पहुंच जाता है। ग्राहक महंगे से महंगे फूलों की मांग करते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी फूलों को लाया गया है। लवली फ्लावर्स से दुकानदार आशु ने बताया कि रोज डे पर एक गुलाब की कीमत अन्य दिनों के मुकाबले दोगुनी हो जाती है। एक गुलाब 60 से 100 रुपये तक का है। अलग-अलग प्रकार के गुलाबों से बने गुलदस्ते 300 से शुरू होकर 25 से 30 हजार तक हैं। फूलों के समान ही टेडी बियर से भी बाजार सज चुका है।
विज्ञापन

--
ऑर्डर पर तैयार होंगे नोटों के गुलदस्ते
कारोबारी दुष्यंत ने बताया कि रोज डे पर एक से दो दिन पहले ही ग्राहकों के ऑर्डर आने शुरू हो जाते हैं। सात ऑर्डर नोटों के गुलदस्ते के हैं। इनमें अलग-अलग प्रकार के गुलाब भी लगाएं जाएंगे। कीमत पांच हजार से 30 हजार रुपये तक है। कोलकाता और नासिक के गुलाब बाजार में सबसे ज्यादा हैं। सफेद और पीले रंग के गुलाब भी मंगाए गए हैं। एक गुलाब की कीमत 60 रुपये से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विशेष उपहार भी तैयार हो रहे
दुकानदार आशु ने बताया कि ग्राहक विशेष उपहार भी तैयार करा रहे हैं। चॉकलेट के साथ गुलाब, गुलाब और लव नोट और मिनी टेडी बियर के साथ गुलाब सेट जैसे बुके तैयार कराए जा रहे हैं। कीमत एक हजार से शुरू हो रही है। बीस हजार तक के गुलदस्ते तैयार कराए जा रहे हैं।

--
फूलों की कीमत कीमत रुपये में
गुलाब
50 – 100
6 गुलाब का बुके
300 – 4000
12 गुलाब का बुके
1000 – 15,000
प्रीमियम गुलाब बुके
800 – 20,000
चॉकलेट गुलाब
1500 – 6000
कॉम्बो बास्केट
2000 – 15000
टेडी + गुलाब सेट
700 – 15000
50 गुलाबों का बुके 25000-30000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed