{"_id":"68acc4c816cf1f68b90ef56f","slug":"rohit-kanyan-of-karna-nagari-won-the-gold-medal-in-the-asian-shooting-championship-karnal-news-c-18-knl1008-723371-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में कर्ण नगरी के रोहित कन्यान ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में कर्ण नगरी के रोहित कन्यान ने जीता स्वर्ण पदक
Tue, 26 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
251....एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रोहित कन्यान। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में कर्ण नगरी के रोहित कन्यान ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 16वीं एशियन चैंपियनशिप कजाखस्तान में 16 को शुरू हुई थी और 30 अगस्त तक चलेगी। करनाल के जाणी गांव के शूटर रोहित ने इस स्पर्धा में भारत के लिए पहला पदक जीतकर साबित कर दिया है कि मेहनत ओर लगन से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है। रोहित ने 50 मीटर राइफल स्पर्धा में यह पदक जीता।
इससे पहले कर्ण नगरी के जाणी गांव का यह 16 वर्षीय खिलाड़ी जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में पदक जीत चुका है। रोहित ने बताया कि उनका सपना ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है। उनका कहना है कि अगर इंसान में लक्ष्य पाने का जज्बा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। रोहित के कजाखस्तान चैंपियनशिप में पदक जीतने से परिवार में खुशी का माहौल है। गांव के लोग व रिश्तेदार रोहित के परिजन को बधाई दे रहे हैं।
रोहित करनाल के निसिंग खंड के जानी गांव के रहने वाले हैं। वह माता-पिता की इकलौती संतान हैं। वह दरड़ गांव के ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं के छात्र हैं। उनके पिता का नाम सुरेश कान्यान है। वह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य गुरविंद्र चावला ने बताया कि रोहित की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। रोहित का चयन निशानेबाजी के क्षेत्र में उसके अटूट समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
रोहित के पिता सुरेश कन्यान ने बताया कि रोहित भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा से प्रभावित हैं। नीरज चोपड़ा ने जिस तरह से देश के लिए पदक लाकर देश का मान बढ़ाया है उसी प्रकार रोहित कान्यान भी ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाकर देश का नाम रोशन करेंगे। रोहित निशानेबाजी में प्रदर्शन करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। वह प्रतिदिन पांच घंटे तक अभ्यास करते हैं।
उपलब्धियां
- 2024 में 67 वी नेशनल चैंपियनशिप में छह स्वर्ण, एक रजत जीता।
- इंडिया यूथ गेम 2025 में रजत पदक हासिल किया।
- 2025 में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में प्रतिभाग कर 12 वीं रैंक हासिल की।