{"_id":"c336728a88b14a6a6f76feee92e740c2","slug":"road-to-book-a-united-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के लिए एकजुट हुआ रोड़ समाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के लिए एकजुट हुआ रोड़ समाज
कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 30 Dec 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर रोड़ समुदाय ने भी अब हुंकार भर दी है। कुरुक्षेत्र की रोड़ धर्मशाला में रविवार को प्रदेश स्तरीय समुदाय की एक बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
इतना ही नहीं रोड़ समुदाय ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें केंद्र में आरक्षण नहीं मिला तो वे रेल तथा सड़क मार्ग बाधित कर देंगे। अखिल भारतीय रोड़ आरक्षण मंच के बैनर तले एकत्रित हुए समुदाय के लोगों ने आगामी तीन जनवरी को कुरुक्षेत्र के डीसी को ज्ञापन देने की भी बात कही है।
वहीं, समिति के सदस्य एवं पूर्व सरपंच कोयर रकम सिंह बताया कि हरियाणा सरकार ने पांच जातियों के साथ रोड समुदाय को भी ओबीसी में आरक्षण दिया है, लेकिन केंद्र में केवल जाटों को आरक्षण देने की बात काफी गलत है।
विज्ञापन
रोड समुदाय भी केंद्र में आरक्षण लेकर रहेगा। उन्होंने बताया कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे और सभी राजनैतिक दलों का विरोध भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि रोड समुदाय अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली। आरक्षण की मांग को लेकर जिलास्तर पर प्रदर्शन करते हुए डीसी तथा लोकसभा सांसद को आरक्षण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर केहर सिंह, डॉ. आरडी मैहला, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, अमर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।