फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   RMC vehicle catches fire, major accident averted

Karnal News: आरएमसी गाड़ी में लगी आग, बड़ा हादसा बचा

Fri, 23 Jan 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 23 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
RMC vehicle catches fire, major accident averted
आरएमसी गाड़ी में आग लगने के बाद निकलता धूआ। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। करनाल-कैथल राजमार्ग पर एमडी राइस मिल के समीप वीरवार की शाम को आरएमसी (कंकरीट मिक्सचर) गाड़ी में वायर हीट होने से आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।


कंकरीट गाड़ी के चालक जसबीर सिंह ने बताया कि ब्रास गांव में एक मकान की चिनाई और लैंटर लगाने में कंक्रीट आरएमसी (क्यूब) गाड़ी को लेकर गए थे। गाड़ी खाली करने के बाद मंजूरा स्थित नीरज इंटरप्राइजेज प्लांट पर वापस आ रहे थे। तभी अचानक गाड़ी हीट होने की जलने की बदबू आने लगी। गाड़ी को किनारे लगाकर नीचे उतरकर देखा तो तभी गाड़ी ने अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी की डीजल टंकी में आग लगने पर डीजल टंकी फटने से बहुत तेज धमाका हुआ। जिस कारण गाड़ी का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटों ने आरएमसी गाड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी में आग लगने पर सड़क के दोनों ओर लोगों का जमावड़ा व वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed