{"_id":"d9068a6fad932614c635e29208b1d7cc","slug":"ring-road-will-be-solution-of-jaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से मुक्ति दिलाएगा रिंग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से मुक्ति दिलाएगा रिंग रोड
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये परियोजनाएं आगामी एक से डेढ़ वर्ष में होंगी और इनका लाभ लोग उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कर्ण लेक के पास करनाल-कैथल रोड तक बाईपास के दो लेन मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से तरावड़ी, इंद्री ड्रेन तक सड़क के सुदृढ़ीकरण व चार मार्ग का निर्माण तथा नेवल-घीड़-गढ़ी बीरबल मार्ग को चौड़ा करने के निर्माण कार्य काशिलान्यास किया। बाईपास एक तरह से रिंग रोड की तरह काम करेगा और लोगों को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं होगी और वे बाहर से ही दूसरे शहरों को जा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने करनाल की कर्ण लेक से करनाल-कैथल मार्ग तक 10 मीटर चौड़े वेस्टर्न बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। प्रथम चरण में बनने वाले लगभग साढ़े छह किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 57 करोड़ 9 लाख रूपये की लागत आएगी। इस मार्ग के रास्ते में एक रेलवे अंडर पास भी बनाया जाएगा। इस मार्ग के बनने से कैथल, जींद और पेहवा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को चंडीगढ़, दिल्ली, मेरठ, यमुनानगर और उत्तर प्रदेश की ओर जाने के लिए शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा और शहरवासियों को भी जाम से निजात मिलेगी। इस मार्ग का निर्माण कार्य आगामी 18 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।
29 करोड़ से बनेगी 33 किलोमीटर लंबी सड़क
मुख्यमंत्री ने कुंजपुरा रोड से गढ़ी बीरबल मार्ग को साढे पांच मीटर से सात मीटर तक चौड़ा करने के कार्य का विधिवत रूप से शिलान्यास करने उपरांत बताया कि लगभग 33 किलोमीटर लम्बे इस मार्ग को चौड़ा करने कार्य पर 29 करोड़ 26 लाख रूपये की लागत आएगी। यह मार्ग नेवल, बड़ा गांव, घीड़, चौरपुरा, बयानी, बदरपुर, कलसौरा , समसपुर, मुस्सेपुर, लबकरी, गढ़ी, बीरबल, खरक और चौगामा गांव से होता हुआ यमुनानगर और उत्तर प्रदेश की ओर जाता है। इन कार्यो को पूरा करने में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से तरावड़ी, इंद्री ड्रेन तक सड़क के सुदृढ़ीकरण व चार मार्ग का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा बताया कि इस कार्य पर 4 करोड़ 23 लाख 39 हजार रुपये की लागत आएगी। यह निर्माण कार्य 12 महीनों में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर-6 में 11 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
प्रदेश की सभी अवैध कालोनियों को जल्द ही निर्धारित मापदंड के तहत वैध कालोनी बनाया जाएगा ताकि वहां पर रह रहे लोगों को सभी मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सकें। यह जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को स्थानीय सैक्टर 6 की मेन मार्किट में करीब 11 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करने उपरांत आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अब अवैध कालोनियां काटकर मकान बना रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को सेक्टर 7 में 203.75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ट्रैफिक पार्क का शिलान्यास किया। यही पर मुख्यमंत्री ने सेक्टर 6 में इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाने वाली सड़कों के पुननिर्माण कार्य का शिलान्यास किया इस पर करीब 379.20 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सेक्टर 6 की हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में 172.20 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाने वाली सडकों का, सेक्टर 8 पार्ट-2 में 65.90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का, सेक्टर 8 में 88.75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों तथा सेक्टर 9 में 79.10 लाख रुपये की लागते से इंटरलॉकिंग टाइलस से बनाने वाली सडकों के पुननिर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।