फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   'Ride a bike and stay fit'

'साइकिल चलाएं और रहें फिट'

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
'Ride a bike and stay fit'
करनाल। कोरोना से लड़ने के लिए शरीर का स्वस्थ और मजबूत इम्यूनिटी का होना भी जरूरी है। इसी संदेश को लेकर शनिवार को चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टोली ने साइकिल यात्रा निकाली। उजाला सिग्नस अस्पताल की ओर से आयोजित हुई रैली में डॉक्टरों ने सभी को साइकिल चलाकर फिट रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वही देश सबसे ज्यादा तरक्की करता है, जिसके नागरिक स्वस्थ होते हैं। इसी तर्ज पर हमें स्वस्थ रहते हुए भारत को आगे बढ़ाना है, जो कि कोरोना से लड़ाई के लिए भी बेहद जरूरी है। करीब सात किलोमीटर की साइकिल यात्रा में प्रतिभागी काफी उत्साहित दिखाई दिए।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित उजाला सिग्नस अस्पताल से शुरू हुई साइकिल रैली का नेतृत्व अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. आदित्य झा ने किया। माल रोड से होते हुए रैली एनडीआरआई चौक से होते हुए श्रीमद्भागवत गीता द्वार तक गई। इसी रास्ते हुए होते हुए अस्पताल वापस आई। इस अवसर पर डॉ. आबिद अमीन भट, डॉ. लक्षिका, डॉ. निकीता पाहुचा, डॉ. स्वीटी भारद्वाज, डॉ. संदीप, डॉ. आशुतोष और डायटीशियन चारू शामिल रहे। -ब्यूरो
विज्ञापन

पर्यावरण और सेहत की बेहतरी के लिए साइकिलिंग जरूरी
यूनिट हेड डॉ. आदित्य झा ने बताया कि 9 जून को वर्ल्ड साइकिल डे मनाया जाता है लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते यह दिवस वर्चुअल मनाया गया। अब स्थिति कुछ ठीक है। इसलिए एक माह बाद साइकिल चलाकर वर्ल्ड साइकिल डे मनाया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाना बहुत जरूरी है। यह बहुत ही सस्ता साधन भी है और ईको फ्रैंडली भी है। इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed