फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Revenge season, missed shudder, just bone cold Kanpaagi, Karnal

बदला मौसम, छुटी कंपकंपी, अभी हाड़ कंपाएगी सर्दी

Mon, 26 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 26 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Revenge season, missed shudder, just bone cold Kanpaagi, Karnal
अधिकतम तापमान में आई 4.6 डिग्री की गिरावट - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह से ही बादल छाए रहने से मौसम का मिजाज बदल गया है। इस सीजन में पहली बार ठंड के कारण लोग कंपकंपाते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान में एकदम 4.6 डिग्री की गिरावट आने के कारण ठंड अधिक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में ओर ज्यादा ठंड बढ़ने की आशंका है। अभी तो केवल कंपकंपी छुटी है, आने वाले दिनों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से ठंड ज्यादा बढ़ गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


अचानक बढ़ी ठंड से राहत पाने के लिए लोग आग जलाकर हाथ तापते नजर आए। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं पूरा दिन लोगों को सूर्य देव के भी दर्शन नहीं हो पाए। सूर्य न निकलने से लोग ठंड के कारण घरों मे दुबके रहे। मार्केट में दुकानदार भी आग जालकर हाथ सेकते दिखाई दिए। वहीं शाम को ही धुंध ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। धुंध बढ़ जाने के कारण शाम को जीटी रोड पर वाहन लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक ओर ज्यादा ठंड बढ़ने की आशंका है। आगामी दिनों में धुंध भी अपना असर दिखाएगी। सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि ठंड बढ़ने का असर सबसे ज्यादा छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
विज्ञापन


इसलिए छोटे बच्चों को ठंड से बचाकर रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सर्दी में जलते हुए टायर या प्लास्टिक के पास नहीं बैठना चाहिए। इससे निकलने वाला हानिकारक धुंआ शरीर में प्रवेश कर जाता है। इसका फेफड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए विषैले धुंए से अपना बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ी ठंड से गेहूं की फसल को होगा फायदा
कृषि उपनिदेशक प्रदीप मिल ने बताया कि मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई है। इससे गेंहू की पैदावार अच्छी होगी। जिले का गेंहू उत्पादन का लक्ष्य 1.72 लाख हेक्टेयर है। इस क्षेत्र में गेंहू की बिजाई हो चुकी है। ठंड बढ़ जाने के कारण गेहूं की पैदावार में भी इजाफा होगा। इस सीजन में ठंड न होने से किसानों के चेहरे पर चिंता नजर आ रही थी, लेकिन रविवार को एकदम ठंड ज्यादा हो जाने से किसानों के चेहरे खिल गए।

कई स्थानों पर बिजली रही गुल
करनाल। रविवार दो दिनभर सर्दी रही। इस दौरान बिजली ने भी खूब परेशान किया। गांव डबरी स्थित 132 केवी में सर्दी का कारण ट्रिप हुई लाइन के कारण खराबी रही। इससे एनडीआरआई समेत, रामनगर समेत आसपास के इलाके प्रभावित रहे। सुबह के अलावा शाम को भी दो घंटे तक बिजली गुल रही। इससे हजारों की संख्या में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा, मुगल कैनाल क्षेत्र में भी बीच बीच में कट लगते रहे। इस बारे में बिजली निगम के कंट्रोल रूम के कर्मचारी ने बताया कि डबरी फीडर में तकनीकी खराबी आ गई थी, वहीं मुगल कैनाल पर लोड बदलते समय कुछ देर बिजली गुल रही।


घरौंडा में छाए बादल, 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही हवा की स्पीड
घरौंडा। मौसम के करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को आंशिक बादलों व सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई। जिससे लोग आग का सहारा लेते नजर आए। शनिवार को तेज धूप के साथ आसमान बिल्कुल साफ रहा, लेकिन रविवार की सुबह से ही गहरी धुंध के साथ आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। इसके साथ ही छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने सर्दी को बढ़ा दिया। आंशिक बादलों के कारण कभी सूरज की आंख मिचौली का खेल चलता रहा। धूप न निकलने से लोग आग तापते नजर आए। सुभाष कुमार, कमल सिंह, किशोर धीमान, राजेश, राम सिंह, सुनील कुमार आदि का कहना है कि दो दिन पहले मौसम बिल्कुल ठीक था, लेकिन आज सुबह गहरी धुंध बनी रही। इससे आसमान में बादल भी छाए रहे और हवाओं के कारण ठंड बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed