फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Retired Chief Engineer of Karnal threatened to vacate his land, victim has 40 acres of land in Rajasthan

Karnal: रिटायर्ड चीफ इंजीनियर को दी जमीन खाली करने की धमकी, पीड़ित के राजस्थान के पुष्कर में है 40 एकड़ जमीन

Tue, 27 Feb 2024 12:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 27 Feb 2024 12:45 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि आठ फरवरी को दोपहर के समय फोन आया। बदमाश ने उसे जान से मारने की धमकी देकर कहा कि जो पुष्कर राजस्थान वाली जमीन है। उसको जल्द से जल्द खाली करके वहां से भाग जाओ या सस्ते दामों बचेकर चुपचाप निकल जाओ।

विज्ञापन
Retired Chief Engineer of Karnal threatened to vacate his land, victim has 40 acres of land in Rajasthan
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल में सेक्टर-छह निवासी रिटायर्ड चीफ इंजीनियर को राजस्थान के गैंगस्टरों ने फोन कर पुष्कर स्थित 40 एकड़ जमीन को छोड़कर न जाने की एवज में उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं, पीड़ित के रिश्तेदारी में लगने वाले भांजे समुंद्र सिंह को पुष्कर बने मकान से अगवा कर घर में लाहे की पेटी रखे 3.20 लाख रुपये लूट लिए और बाद में जेसीबी से मकान का बाहरी कमरा तोड़ दिया। पीड़ित ने घरौंडा पुलिस थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


सेक्टर-छह निवासी हुकम चंद देसवाल ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका घरौंडा में पेट्रोल पंप व घर है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पीह गांव, जिला डीडवाना, तहसील पुष्कर राजस्थान में 40 एकड़ जमीन है। जिसकी देखरेख के लिए कान्हा राम नाम के एक व्यक्ति को रखा हुआ है। वहीं उसका रिश्तेदार समुंद्र सिंह भी वहां पर देखरेख के लिए रहता है।
विज्ञापन


सात फरवरी 2024 की देर रात करीब 15-20 व्यक्ति बंदूक, रिवाल्वर व पिस्तौल लेकर आए। जिनके मुंह बंधे हुए थे और जबरदस्ती वहां बने मकान में घुस आए। आरोपियों ने उसके भांजे समुंद्र सिंह की कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर काले रंग की स्कोरपियो में अगवा कर ले गए। कान्हा राम को बंदूक के बल पर धमकी दी कि पांच मिनट में यहां से चला जा नहीं तो यहीं पर मार कर गाड देंगे। कान्हा राम डर के मारे ट्रैक्टर पर बैठकर पड़ोस के घर में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर रखी लोहे की पेटी से चुराए 3.20 लाख रुपये
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसके भांजे को अगवा करने के बाद घर के अंदर रखी लोहे की पेटी में रखे 3.20 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद वहां पर बने एक कमरे को जेसीबी से तोड़ दिया। समुंद्र सिंह को तीन घंटे तक गाड़ी में बैठाकर जंगलों में घुमाते रहे। उस पर रिवाल्वर तानकर बार-बार जान से मारने की धमकी देते रहे व सुबह तीन-चार बजे बसी गांव से सिडयास के रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। वहीं जाते हुए कहा कि अगर वहां पर खेत पर गया तो जान से मार देंगे।

फोन पर दी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी
पीड़ित ने बताया कि आठ फरवरी को दोपहर के समय पीड़ित के पास फोन आया और उसे जान से मारने की धमकी देकर कहा कि जो पुष्कर राजस्थान वाली जमीन है। उसको जल्द से जल्द खाली करके वहां से भाग जाओ या सस्ते दामों बचेकर चुपचाप निकल जाओ। अगर उसकी बात न मानी तो उसके करनाल वाले घर का व वाटर पार्क का पता उन्हें मालूम है। वह वहीं पहुंच कर उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे।

पीड़ित ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति को उसके परिवार के लोगों के बारे में भी सारा पता था जिसने कहा कि उसके इकलौते लड़के को भी काम के सिलसिले में दिल्ली-गुरुग्राम जाना पड़ता है। हमें उसके आने-जाने के बारे में सारी सूचना मिलती रहती है। उसके धमकी दी कि अगर जल्द से जल्द जमीन खाली करके वहां से ना निकले तो उसे व उसके परिवार को खत्म करने में हमें ज्यादा समय नहीं लगेगा।

हमारा काम लोगों के इरादे बदलना ही है
पीड़ित ने आरोपियों से कहा कि उसने यह जमीन बहुत साल पहले बहुत मेहनत से बनाई थी और उसको इसका बेचने का कोई इरादा न है परंतु उस व्यक्ति ने प्राथी को कई बार फोन करके धमकाया व कहा कि हमारा काम लोगों के इरादे बदलना ही है या तो बेचकर या खाली करके चला जा नहीं तो सारा परिवार जान से हाथ धो बैठेगा और कहा कि हम आम आदमी नहीं है। हम जैसे गैंगस्टरों के नाम से पूरा एरिया व बड़े-बड़े आफिसर भी कांपते है।


अधिकारी के अनुसार
रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के नंबर को ट्रैकिंग पर डाल दिया है। अभी फिलहाल जांच की जा रही है कि पीड़ित के भांजे को अंगवा करने वाले आरोपी कौन थे। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -श्रीभगवान, थाना प्रभारी, घरौंडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed