फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Report summoned on poor wheat supply from depot

डीएफएसी ने जारी किया पूंडरी के खाद्य अधिकारियों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Report summoned on poor wheat supply from depot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीएफएससी ने पूंडरी के खाद्य अधिकारियों को नोटिस जारी करके रिपोर्ट मांगी है कि पूंडरी ब्लॉक में कितने सरकारी राशन डिपो पर गेहूं की खराब आपूर्ति की जा रही है। इस संबंध में पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पूंडरी ब्लॉक के डिपो पर खराब गेहूं भेजने की शिकायत की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

सरकार के आदेशों के बाद डीएफएससी कार्यालय की ओर से पूंडरी में खाद्य विभाग के वितरण इंचार्ज संजीव मेहरा, इंस्पेक्टर रमेश चंद व सब इंस्पेक्टर सुनील पाटिल को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन ने सीएम को शिकायत दी है कि शहर में कुछ डिपो पर खराब गेहूं भेजा जा रहा है। इसीलिए तीनों को निर्देश दिए गए कि सभी राशन डिपो की जांच करके रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजें। साथ ही जहां गेहूं खराब पाया जाता है, उसे तुरंत बदलवाया जाए। साथ ही अपना स्पष्टीकरण भी कार्यालय को भेेजें। सभी अधिकारियों को भविष्य में अच्छी गुणवत्ता का गेहूं डिपो पर भेजने के निर्देश भी जारी किए गए। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed