{"_id":"6ae8fc8c9fcd324de309dd1d","slug":"red-zones-declared-around-venues-of-shahs-events-drones-banned-karnal-news-c-18-knl1018-1025734-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शाह के कार्यक्रम स्थलों के आसपास रेड जोन घोषित, ड्रोन पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शाह के कार्यक्रम स्थलों के आसपास रेड जोन घोषित, ड्रोन पर प्रतिबंध
विज्ञापन
करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को करनाल दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिलाधीश डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम स्थलों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, 4 और 5 नवंबर 2026 को कार्यक्रम स्थलों के 500 मीटर के क्षेत्र को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में ड्रोन सहित किसी भी प्रकार के मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।
व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक करनाल को सौंपी गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने गृह मंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। ब्यूरो