फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ranjishan house set on fire, goods burnt

Karnal News: रंजिशन घर में लगाई आग, सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Ranjishan house set on fire, goods burnt
- पीड़ित महिला का आरोप, पड़ोसियों ने दी थी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तरावड़ी। वार्ड नंबर-13 ईदगाह बस्ती में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक महिला के घर को आग के हवाले कर दिया जिससे हजारों का सामान जल गया। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह इसकी शिकायत थाने में देने गई तो पुलिस ने भी उसे धमकाया। जानकारी के मुताबिक पूजा अपने बच्चों के साथ ईदगाह बस्ती में रहती है। वह बीती देर शाम अपने बच्चों के साथ दवा लेने बाजार गई थी। जब वापस आई तो घर में रखे कपड़े, बर्तन, राशन, फ्रिज, एलईडी, बेड व गद्दे आदि जले थे।
पीड़ित पूजा ने बताया कि दो साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। जिनका पालन पोषण वह खुद कर रही हैं। तीन दिन पहले उनके पड़ोस में दो परिवारों के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान वह भी मौके ही थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने जो सच्चाई थी वह बता दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे थाने बुलाया था, जहां आरोपी परिवार के लोगों ने उससे कहा था कि अगर पुलिस को उनके खिलाफ कोई बात बताई तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने पुलिस के सामने ही उसे व उसके बच्चों को खत्म करने की धमकी दी थी। महिला ने आरोप लगाया है कि इन्हीं आरोपियों ने उसके मकान का ताला तोड़कर घर में आग लगाई है।
विज्ञापन

तरावड़ी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को महिला ने शिकायत दी है जिसमें पडोस के ही परिवार पर घर में आग लगाने के आरोप हैं। इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed