{"_id":"63949d63212dc323a60b98f7","slug":"rajya-sabha-mp-kartikeya-sharma-said-that-i-am-not-joining-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: BJP में शामिल होने के सवाल कार्तिकेय शर्मा बोले- मैं आजाद सांसद हूं, आजाद ही रहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: BJP में शामिल होने के सवाल कार्तिकेय शर्मा बोले- मैं आजाद सांसद हूं, आजाद ही रहूंगा
Sat, 10 Dec 2022 08:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:23 PM IST
सार
भाजपा में शामिल होने के सवाल का राज्यसभा सांसद ने पत्रकारों को जवाब दिया। सांसद ने करनाल में रविवार को होने वाले भगवान परशुराम राज्य स्तरीय महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के सेक्टर-12 में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम राज्य स्तरीय महाकुंभ को लेकर शनिवार को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने स्पष्ट किया वह भाजपा में शामिल नहीं हो रहे, वह आजाद सांसद हैं और आजाद ही रहेंगे। यह प्रतिक्रिया उन्होंने उनके भाजपा में शामिल होने के सवाल के जवाब में दी।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि रविवार को होने वाले महाकुंभ को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तैयारियों का जायजा लेने ही वह आज यहां पहुंचे थे। प्रदेशभर के लोग इस महाकुंभ में शामिल होंगे। हमने सभी राजनीतिक पार्टियों को निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
सभी लोग इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सरकार द्वारा सभी समाज के महापुरुषों की जयंती मनाई जा रही है जो सरकार की एक सकारात्मक सोच है। सरकार के इस कार्य का सभी समाज के लोगों को स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को करनाल पहुंचे नवीन जयहिंद के बयान- 8 साल बाद कैसे मुख्यमंत्री को ब्राह्मणों की याद आई, के सवाल पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि 8 साल पहले किसने महापुरुषों को याद किया है। मुझे तो याद नहीं कि किसी ने इस तरह का कार्यक्रम किया हो।
अगर अब इस महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है तो सभी को इसका स्वागत करना चाहिए। उन्होंने नवीन जयहिंद द्वारा रखी गई 5 मांगों के संदर्भ में कहा कि कल जब मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आएंगे तो वह उनकी सभी मांगों को पूरी कर देंगे।