{"_id":"616de11e0d3a6e7da7123869","slug":"railway-track-jam-for-six-hours-farmers-anger-helplessness-of-passengers-karnal-news-knl869192186","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : भैणी खुर्द स्टेशन पर साढ़े छह घंटे खड़ी रहही फाजिल्का एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : भैणी खुर्द स्टेशन पर साढ़े छह घंटे खड़ी रहही फाजिल्का एक्सप्रेस
विज्ञापन
76: बेबसी के आंसू....... करनाल के भैड़ी खुर्द रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोनल के चलते रूकी फाजिल्का एक्सप्
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। किसानों के रेल रोको आंदोलन से सोमवार को एकबार फिर यात्रियों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। सुबह 10 से शाम चार बजे तक किसानों की ओर से रेलवे ट्रैक पर धरना दिया गया। इस दौरान बठिंडा से पुरानी दिल्ली जा रही फाजिल्का एक्सप्रेस-04508 करनाल के भैणी खुर्द स्टेशन पर खड़ी रही। परेशान होकर करीब 500 यात्रियों ने ट्रेन छोड़कर बसों और अन्य निजी वाहनों का सहारा लिया, जबकि करीब 400 यात्री दिनभर भूखे प्यासे स्टेशन पर ट्रेन खुलने का इंतजार करते रहे।
यात्रियों की परेशानी देखते हुए स्टेशन मास्टर विकास मान ने चाय, ब्रेड व बिस्किट का इंतजाम किया। वहीं दोपहर बाद किसानों की ओर से भी यात्रियों के लिए लंगर भेजा गया। दूसरी ओर पंजाब के गोबिंदगढ़ की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी भी रेलवे ट्रैक जाम होने से दिनभर करनाल स्टेशन पर खड़ी रही। इधर रेलवे ट्रैक जाम करने के मामले में आरपीएफ ने 50 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरपीएफ चौकी प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि एफआईआर अज्ञात किसानों के खिलाफ दर्ज की गई है।
लखीमपुर खीरी में हुई घटना के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसान सुबह 9:30 बजे रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हो गए। इसके बाद 10 बजे ट्रैक पर दरियां बिछाकर धरने पर डट गए और छह घंटे बाद शाम चार बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान भैणी खुर्द रेलवे स्टेशन पर बठिंडा से पुरानी दिल्ली जा रही फाजिल्का एक्सप्रेस सुबह 10:05 बजे से शाम 4:28 बजे तक रुकी रही।
विज्ञापन
विदित हो कि फाजिल्का एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:10 बजे बठिंडा से चलती है और करनाल में इसका ठहराव सुबह 10:10 बजे होता है। दोपहर 12:45 बजे यह गाड़ी दिल्ली पहुंचती है। इस ट्रेन में एक वातानुकूलित कोच (100 सीट) व 12 गैर वातानुकूलित कोच (108 सीट प्रत्येक) होते हैं। कुल करीब 1396 सीटें हैं। सोमवार को इस ट्रेन में करीब 900 यात्री सवार थे, जिनमें रेलवे ट्रैक जाम की जानकारी मिलने पर करीब 500 यात्रियों ने पैदल सड़क की राह पकड़ ली। शेष यात्रियों ने पूरा दिन ट्रेन के अंदर इंतजार करके बिताया। करीब छह महीने से यह गाड़ी फाजिल्का नहीं जा रही है, बल्कि बठिंडा से दिल्ली चलती है। इधर आरएएफ, आरपीएसएफ की टुकड़ियां, जीआरपी व आरपीएफ कर्मचारी सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर डटे रहे। फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस का भी इंतजाम किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी कश्मीर सिंह कर्मचारियों के साथ अधीनस्थ रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर लगातार गश्त करते रहे।
टिकट के छह हजार रुपये रिफंड
किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते सोमवार को रेलवे आरक्षण केंद्र से करीब छह हजार रुपये रिफंड हुए। इसके अलावा अनारक्षित श्रेणी की अप-डाउन में चलने वाली चार ट्रेनों से रोजाना करीब 25 से 30 हजार रुपये तक की टिकट बिक्री होती है। अनारक्षित श्रेणी में भी करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
रेलयात्रियों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
पटियाला से पुरानी दिल्ली जा रहे थे। साथ में बच्चे भी हैं जो कि बहुत परेशान हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के स्टेशन पर ट्रेन रुकने से बच्चों के लिए खाने का सामान भी नहीं मिला।
- गुलअफशा
दोपहर एक बजे तक दिल्ली पहुंच जाते। परिजन भी परेशान हैं। उन्हें फोन पर बताया कि ट्रेन रुकी हुई है। यहां पीने के पानी की भी दिक्कत रही। हालांकि दोपहर को लंगर मिला, जिससे कुछ राहत मिली।
- गुलशफा
जालंधर से दिल्ली जाना था। पहली बार ट्रेन में सफर किया और रास्ते में फंस गए। पूरे दिन भैणी खुर्द स्टेशन पर व्यतीत हो गया। नहीं पता था कि रास्ते में ट्रेन रुक जाएगी।
- मनीष
दिल्ली के रोहिणी में अपने घर पर बच्चे के जन्मदिन पर कार्यक्रम रखा हुआ है। इसलिए घर जा रहे थे। परिजन घर पर इंतजार करते रहे और हमें रास्ते में समय काटना पड़ा।
- शेखर
दिल्ली के प्रीतमपुरा जल बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। कुरुक्षेत्र में बहन से मिलकर लौट रहे थे। फेफड़ों में दिक्कत है और घुटनों में भी तकलीफ है। परिजन भी साथ हैं। दोपहर 12 बजे तक स्टेशन पर पानी भी नहीं मिला। एक बजे लंगर मिला। तबीयत खराब होने के कारण बहुत दिक्कत हुई। समय पर दवाई भी नहीं ले सके।
- सुरेंद्र कुमार।
पंजाब के डेरा बसी से दिल्ली जा रहे थे। ऑनलाइन टिकट करवाई थी। रेलवे को उन्हें फोन पर संदेश देना चाहिए था ताकि वे घर पर ही रुक जाते। कुछ यात्री पैदल चले गए लेकिन महिलाएं क्या करें।
- अर्चना गुप्ता
किसान बोले- शांतिपूर्वक कर रहे आंदोलन
लखीमपुर खीरी में हुई घटना में किसानों की मौत के मामले में मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों संगठनों ने रेल रोकने का आह्वान किया था। किसान शांतिपूर्वक व लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।
-- रामपाल चहल, अध्यक्ष, बसताड़ा टोल प्लाजा धरना कमेटी
-------
किसानों ने रेल रोको के आह्वान के साथ यात्रियों के लिए लंगर व पानी की व्यवस्था कर ली थी। वे अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके तहत अब 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान महापंचायत होगी, जिसमें देश भर से किसान पहुंचेंगे।
जगदीप सिंह औलख, भाकियू प्रदेश कोर कमेटी सदस्य
दोपहर 3:00 बजे के बाद मिलने वाली ये गाड़ियां हुईं लेट
- 02045 चंडीगढ़ शताब्दी स्पेशल नई दिल्ली-चंडीगढ़ रद्द
- 01841 गीता जयंती स्पेशल खजुराहो-कुरुक्षेत्र तीन घंटे
- 04507 बठिंडा इंटरसिटी पुरानी दिल्ली-फाजिल्का ढाई घंटे
- 02925 पश्चिम एसएफ स्पेशल बांद्रा-अमृतसर 5 घंटे 7 मिनट
- 02057 ऊना हिमाचल जनशताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली-ऊना 1 घंटा 46 मिनट
- 02715 सचखंड स्पेशल हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर 5 घंटे 37 मिनट
- 01058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल 1 घंटा 42 मिनट
- 04665 नई दिल्ली-अमृतसर 5 घंटे 10 मिनट
- 04218 ऊंचाहार एक्सप्रेस चंडीगढ़-प्रयागराज संगम 2 घंटे 23 मिनट
- 02920 मालवा एसएफ स्पेशल श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डा. आंबेडकर नगर 4 घंटे 27 मिनट
- 02311 नेताजी एसएफ स्पेशल हावड़ा-कालका 59 मिनट
- 01077 झेलम स्पेशल पुणे-जम्मूतवी 21 मिनट
- 04068 शान-ए-पंजाब अमृतसर-नई दिल्ली 6 घंटे 45 मिनट
-----------------------------------------------
सुबह 10 से शाम 4:19 बजे के बीच चलने वाली गाड़ियां
04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र
02716 सचखंड स्पेशल अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड़
01841 गीता जयंती स्पेशल खजुराहो-कुरुक्षेत्र
12925 पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस बांद्रा-अमृतसर
04666 नई दिल्ली इंटरसिटी स्पेशल अमृतसर-नई दिल्ली
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू स्पेशल कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली
02046 नई दिल्ली शताब्दी स्पेशल चंडीगढ़-नई दिल्ली
12926 पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस अमृतसर-बांद्रा
02715 सचखंड स्पेशल हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर
04507 बठिंडा इंटरसिटी स्पेशल पुरानी दिल्ली-बठिंडा
04078 दिल्ली एसएफ स्पेशल पठानकोट-पुरानी दिल्ली
04665 अमृतसर इंटरसिटी स्पेशल नई दिल्ली-अमृतसर
01842 गीता जयंती कुरुक्षेत्र-खजुराहो
02057 ऊना-हिमाचल जन शताब्दी स्पेशल नई दिल्ली-ऊना

201:विरोध की हुकार ..... करनाल रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर तीन पर पहुची मालगाड़ी को रोकते आंदोलन

69: गाड़ी चलने का इंतजार....... करनाल के भैड़ी खुर्द रेलवे स्टेशन पर किसान आंदोनल के चलते रूकी फाजिल्का