फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rail traffic affected, passengers upset, many returned from stations

प्रभावित रहा रेल यातायात, यात्री परेशान, कई स्टेशन से लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic affected, passengers upset, many returned from stations
करनाल में रुकी ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। घरौंडा रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण शुक्रवार को भी ब्लाक लगाया गया। दो ट्रेनें निरस्त और कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट रहीं जो पानीपत तक ही संचालित की गईं। अमृतसर-दिल्ली (12460) एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा विलंब से चली। 12925 पश्चिम एक्सप्रेस भी अपने तय समय से 30 मिनट देर से चली। गीता जयंती के यात्रियों को भी निराशा हाथ लगी। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी आज काफी नजर आई।
घरौंडा रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का कार्य 10 फरवरी से शुरू कर दिया गया था। इस कारण 12 फरवरी तक के लिए दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और 10 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। पांच ट्रेनों को पानीपत तक ही चलाया जा रहा है। जिसकी वजह से रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काफी रेलगाड़ियां अपने तय समय की अपेक्षा एक से दो घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे विभाग सवारी गाड़ियों में कोच की संख्या व माल गाड़ियों में डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है। ऐसे में कई स्टेशनों पर लंबी रेलगाड़ियों के ठहराव में परेशानियां आती थी।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा घरौंडा स्टेशन के पास युद्ध स्तर पर रेल ट्रैक पर सुधार का कार्य चल रहा है। हालांकि अधिकांश यात्रियों को जानकारी नहीं होने के कारण पहले बुक टिकट के आधार पर करनाल जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे। वहां पर यात्री रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेते नजर आए। गीता जयंती व लोकल ट्रेनों के लिए यात्री स्टेशन पहुंचे लेकिन वहां पर स्थिति की जानकारी मिलने के बाद बसों आदि से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द ट्रेनों के यात्रियों को भी असुविधा
दिल्ली से चंडीगढ़ आदि आने-जाने वाले यात्रियों को दो ट्रेनों के रद्द होने के कारण बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा है। कई यात्री निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंचे लेकिन ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed