फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raids in fake passport case, youth called for questioning

फर्जी पासपोर्ट मामले में छापामारी, युवक को पूछताछ के लिए बुलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:25 AM IST
विज्ञापन
Raids in fake passport case, youth called for questioning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी (करनाल)। फर्जी पासपोर्ट मामले में पुलिस की टीम लगातार छापामारी कर रही है। बुधवार रात पुलिस की सीआईए 2 टीम ने नीलोखेड़ी स्थित रेड लीफ ओवरसीज कंप्यूटर की दुकान पर छापामारी की। पुलिस ने दुकान से कंप्यूटर हार्ड डिस्क सहित अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। दुकान के संचालक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पुलिस का कहना है कि युवक से फर्जी पासपोर्ट के मामले में पूछताछ की जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। छापामारी करने पहुंचे सीआईए टू के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि जिले में फर्जी पासपोर्ट मामले की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज हैं, उन्हीं मामलों में जांच की जा रही है और अलग-अलग कई जगह पर छापामारी की जा रही है। इस युवक से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी और कंप्यूटर का डाटा खंगाला जाएगा। फर्जी पासपोर्ट मामले में सात मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में पुलिस ने अभी तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच पुलिस की सभी सीआईए टीमें कर रही हैं और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य जगह छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed