फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Punishment stage of youth festival, will be a blast for three days

युवा महोत्सव का सजा मंच, तीन दिन मचेगा धमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Punishment stage of youth festival, will be a blast for three days
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। करनाल जोन के क्षेत्रीय युवा महोत्सव के लिए मंच सजकर तैयार है। आज से तीन दिनों तक विद्यार्थी हरियाणवी संस्कृति के रंग बिखेरते हुए धमाल मचाएंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से होने वाले इस आयोजन में 82 कॉलेजों के 2500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
18 से 20 अक्तूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में विद्यार्थी थियेटर, डांस, म्यूजिक, फाइन आर्ट्स व लिटरेरी कुल 42 विधाओं में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर कुल छह मंच तैयार किए गए हैं। जहां रोजाना अलग-अलग विधाओं में विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ. सरिता कुमार ने बताया कि उद्घाटन समारोह में लोकसभा सांसद संजय भाटिया मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं मेयर रेणु बाला गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहेंगी। युवा महोत्सव की सभी प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीम को ओवरऑल ट्रॉफी व दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा थियेटर, डांस, म्यूजिक, फाइन आर्ट्स व लिटरेरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को हर इवेंट की अलग से ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली और ग्रामीण धरोहर होंगी आकर्षण
कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों ने सभी मंचों के पास रंगोली तैयार की। इसमें हरियाणवीं संस्कृति की झलक दिखाई गई है। इसके अलावा सभी मंचों के पास हरियाणवी धरोहर के रूप में मधानी, हुक्का, चरखा, पीढ़ी, टोकनी, तसला, पंखा, झोपड़ा, कुआं और सांझी आदि लगाए गए हैं। जोकि आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा हरियाणवी वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच कार्यक्रम का आगाज होगा। एनसीसी एयर विंग की ओर से भी मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं।
किस दिन क्या ये कार्यक्रम
- 18 अक्तूबर : कोरियोग्राफी, रिचुअल्स, ग्रुप डांस हरियाणवी, माइम (मूक अभिनय), क्लासिकल डांस सोलो, सोलो डांस हरियाणवी मेल, सोलो डांस हरियाणवी फीमेल, ग्रुप सांग जनरल, संस्कृत ड्रामा, फॉक सांग हरियाणवी सोलो, फॉक सांग जनरल, लाइट वोकल इंडियन, क्लासिकल वोकल सोलो, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, प्रश्नोत्तरी।
- 19 अक्तूबर : पॉप सांग हरियाणवी, ग्रुप सांग हरियाणवी, रसिया ग्रुप डांस, हरियाणवी/हिंदी स्किट, वन एक्ट प्ले (हिंदी), मिमिक्री, इंडियन ऑर्केस्ट्रा, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो परकशन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो नॉन परकशन, फॉक इंस्ट्रूमेंटल सोलो, सांग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, डेकलेमेशन इन संस्कृत, सिम्पोजियम।

- 20 अक्तूबर : ग्रुप डांस जनरल, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, वेस्टर्न ग्रुप सांग, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, इंस्टालेशन्स, डिबेट, पोएटिकल सिम्पोजियम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed