{"_id":"ff651bf66ec41e7854fc9cacbc6ee711","slug":"public-accuses-sarpuch-for-fruad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव फुरलक में सरपंच पर विकासकार्य में गड़बड़ करने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव फुरलक में सरपंच पर विकासकार्य में गड़बड़ करने का आरोप
करनाल
Updated Tue, 26 Nov 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव फुरलक की एक सामाजिक संस्था युवा जन जागृति मंच ने गांव के विकास कार्यों की जांच कराने का बीड़ा उठा लिया है। सोमवार को संस्था के सदस्यों ने सरपंच खिलाफ कई मामलों की शिकायत खंड विकास और पंचायत अधिकारी को सौंपी है।
मंच के सदस्यों का कहना है कि सरपंच के खिलाफ कई बार शिकायत दे चुके हैं, जबकि कई मामलों का आरटीआई के तहत खुलासा भी हो चुका है। इसके बावजूद अधिकारी सरपंच के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति रोष है।
सोमवार को युवा जन जागृति मंच के अध्यक्ष के कंवलजीत पान्नु के नेतृत्व में संस्था के सदस्य मनोज कुमार, सुधीर सिंह, नरेश कुमार, काम सिंह, सेवा सिंह, धर्मबीर सिंह और दर्जनों सदस्य बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सरपंच के खिलाफ दस्तावेजों के साथ एससीपीओ सुरेश कुमार को शिकायत दी। सदस्यों ने सरपंच पर गांव के कई मृत लोगों की पेंशन हड़पने का आरोप लगाया, जिसका आरटीआई के तहत खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
मंच ने आरोप लगाया कि एक साल पहले गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का प्रस्ताव पास करके फर्जी नाला दर्शा दिया है जबकि फर्जी नाले का खुलासा एक आरटीआई में हुआ तो सरपंच ने आनन फानन से सीमेंट के पाइप डलवाकर नाले की निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से आरटीआई में खुलासा हुआ कि गांव के पंचायत भवन के लिए सामान खरीदा गया है जबकि मौके पर आज तक कोई सामान नहीं मिला है। मंच ने कहा कि इसी प्रकार गांव के स्टेडियम में बैंच दर्शाए गए हैं, जबकि अब खुलासा होने के बाद गांव में बैंच मंगवाएं गए हैं।
लोगों ने बताया कि गांव में हुए विकास कार्य में काफी हेराफेरी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी हमारी शिकायतों को ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं। एससीपीओ सुरेश कुमार ने बताया कि गांव फुरलक की एक सामाजिक संस्था ने गांव के सरपंच के खिलाफ शिकायत दी है।
कई मामलों की जांच हो चुकी है और कुछ शिकायतों पर जांच जारी है। सभी शिकायतों पर शीघ्र जांच करके उच्च अधिकारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में हेराफेरी होने की आशंका है, अगर सरपंच दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।