फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Provisional merit list for graduation will be declared today, final merit list will be declared tomorrow

Karnal News: स्नातक की आज अनंतिम, कल आएगी अंतिम मेधा सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Provisional merit list for graduation will be declared today, final merit list will be declared tomorrow
- कॉलेजों में दाखिले का पहला चरण पूरा, फीस भरने को मिला एक दिन का अतिरिक्त समय
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। स्नातक में दाखिले का पहला चरण मंगलवार को संपन्न हो चुका है। जिन विद्यार्थियों का पहली मेधा सूची में नाम आया था, उन्हें एक दिन का अतिरिक्त समय देते हुए विभाग की ओर से मंगलवार तक फीस जमा कराकर सीट पक्की करने का समय दिया गया। ऐसे में विद्यार्थियों ने देर शाम तक ऑनलाइन फीस जमा कराई।

अब दाखिलों का दूसरा चरण शुरू होगा। दो जुलाई को दूसरी अनंतिम (प्रोविजनल) मेधा सूची जारी की जाएगी। इसके बाद तीन जुलाई को फाइनल मेधा सूची जारी होगी। पहली सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आना रह गया था, उन्हें दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा। दाखिले का दूसरा चरण सात जुलाई तक चलेगा। इस बार भी दाखिला प्रक्रिया दो चरणों की रहेगी। इसके बाद तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले के 11 राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक की 5835 सीटों पर दाखिले के लिए 9770 आवेदन आए हैं। जबकि जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटें हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईटीआई की पहली मेधा सूची कल

करनाल। आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब विद्यार्थियों को मेधा सूची का इंतजार है। तीन जुलाई को पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इस दिन पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। वहीं पांच जुलाई को आईटीआई स्तर पर दस्तावेज सत्यापित होंगे। इसके बाद आठ जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा कराते हुए अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। इस बार आवेदन प्रक्रिया 22 दिन तक चली। छह जून को विभाग की ओर से आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया था। जिसके तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून थी। इस दिन विभाग ने एक अवसर और देते हुए आवेदन प्रक्रिया का दूसरा चरण 27 जून तक शुरू किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed