{"_id":"5dfd34368ebc3e87ed66fad4","slug":"protest-in-karnal-karnal-news-knl158723153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मनवाने को सड़कों पर उतरे कर्मचारी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें मनवाने को सड़कों पर उतरे कर्मचारी संगठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार का दिन प्रदर्शनों के नाम पर रहा। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक शहर में सरकार के खिलाफ नारे गूंजते रहे। भारतीय किसान संघ ने गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर जुलूस निकाला, वहीं सर्व कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन नीति बहाल करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देेने सहित कई मांगों को लेकर फव्वारा पार्क से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स और ग्रामीण चौकीदारों ने भी धरना देकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। सभी संगठनों ने बैठक करके आठ जनवरी को होने वाली हड़ताल में शामिल होने का ऐलान भी किया है।
सर्व कर्मचारी संघ ने एसडीएम को आठ जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नोटिस और मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। एसकेएस के जिला प्रधान मलकीत सिंह व जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई की। इस अवसर पर अध्यापक संघ से प्रधान अनिल सैनी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से वाईपी यादव, खेत मजदूर यूनियन से राज्य प्रधान जगमाल सिंह, बिजली बोर्ड यूनियन से मुकेश जांगड़ा, नगरपालिका कर्मचारी संघ से वीरभान बिडलान, रोशन गुप्ता, अशोक प्रोचा, नरेश, भाग सिंह, रमेश, अंकित राणा, रिषीपाल, सुरेश, उधम सिंह राठी, ओमप्रकाश सिंहमार, सरूप सिंह, शारदा देवी व अशोक पांचाल ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन सड़कों पर उतरी
करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने आठ जनवरी की हड़ताल को लेकर प्रदर्शन किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को हड़ताल का नोटिस साैंपा गया। इससे पहले कर्ण पार्क में सभा की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रूपा राणा ने की व संचालन जिला सचिव बिजनेश राणा ने किया। रूपा, बिजनेश व मधु ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ करनाल जिला की तीन हजार वर्कर हेल्पर आठ जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला जड़ दिया जाएगा। सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, जगपाल राणा व हरीश बागी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में मांगों को पूरी करने की घोषणा की थी, फिर भी कोई मांग लागू नहीं की गई। इस अवसर पर जिला उपप्रधान मंजू फूसगढ़, राकेश राणा, सतपाल सैनी, जगपाल राणा, जगमाल, शीशपाल, ओपी माटा, हरीश बागी, जोगा सिंह, अमरजीत कौर, रेखा, सुष्मा, मंजु, सर्वेश राणा, संतोष, सुदेश, सुनीता, ज्ञानदेवी, उमा शर्मा, सरोज, रीना, पूनम राणा, मूर्ती, सविता, मंजू, कमला, रीना, राकेश राणा, बिजनेश व रूपा राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
आठ जनवरी की हड़ताल में शामिल होंगी आशा वर्कर
करनाल। आशा वर्कर यूनियन से जुड़ी आशा वर्कर आठ जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़चढ़ कर शामिल होंगी। यूनियन की जिला प्रधान सुदेश ने निगदू, सालवन व असंध पीएचसी में मीटिंग कर वर्करों को हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। सुदेश व सुमन सुभरी ने कहा कि केंद्र सरकार नेशनल हेल्थ स्कीम को खत्म करके निजी हाथों में सौंपना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई वार्ता में आशा वर्करों की मांगाें को जायज मानते हुए लागू करने का आश्वासन दिया गया था। मुख्य मांगों में आठवीं पास से कम आशा वर्करों को काम से न हटाना, 58 वर्ष की उम्र में सेवानिवृति, श्रम कानून में संशोधन आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सुनीता, पूनम शर्मा, पिंकी, शकुंतला, निर्मला, बबीता, संतोष, कमलेश, बोहती, पूजा, रीना, कविता, रजो, राकेश, वंदना, सुमन व स्वदेश मौजूद रहीं।
चौकीदार सभा ने प्रदर्शन कर दिया नोटिस
करनाल। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की बैठक कर्ण पार्क में राज्य कार्यकारी प्रधान कलीराम की अध्यक्षता में हुई। आठ जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर चर्चा की गई। हड़ताल का नोटिस डीसी कार्यालय में प्रदर्शन करने के बाद दिया गया। राज्य कार्यकारी प्रधान कलीराम व चूड़िया राम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ग्रामीण चौकीदारों की मांगों को बातचीत के माध्यम से स्वीकार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई मांग आज तक लागू नहीं की गई। चौकीदारों को न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए मिलना चाहिए। चौकीदारों को कर्मचारी का दर्जा मिले। इस अवसर पर कलीराम, चुड़िया राम, ज्ञानचंद, कृष्ण लाल, बतेरी देवी, सत्यप्रकाश व कर्मवीर ने चौकीदारों को संबोधित किया।