करनाल। आशा वर्करों ने ऑनलाइन कार्य प्रणाली के विरोध में सोमवार को जिलास्तरीय रोष प्रदर्शन किया। राज्य कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन के तहत वर्करों ने पहले फव्वारा पार्क में सभा की और इसके बाद जिला सचिवालय तक मार्च निकालकर एसडीएम को मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान नीरू और जिला सचिव सुदेश ने की। नीरू, सुदेश व कविता ने कहा कि सरकार लगातार आशा वर्करों पर काम का बोझ बढ़ा रही है और मानदेय में कटौती कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस कारण सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। राज्य उपप्रधान सतबीर सिंह, सेवाराम, ओमप्रकाश माटा, रूपा सैनी, बिजनेश राणा, निशा, कविता आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो