फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Procurement pace slows down; market yards overflowing with paddy

Karnal News: खरीद की रफ्तार पड़ी धीमी, धान से अटी मंडियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Procurement pace slows down; market yards overflowing with paddy
. नई अनाज मंडी में लगे धान की बोरियों के अंबार। संवाद
करनाल। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का करनाल अनाज मंडी में कोई असर नहीं दिखा। वीरवार के बाद शुक्रवार को भी बिजली की आपूर्ति सुचारु रही। इससे धान की सफाई, तौलाई और खरीद का कार्य निर्बाध चलता रहा है। अभी तक जिले की मंडियों में 5.09 लाख एमटी धान पहुंच चुका है। यह अनुमानित आवक का 60.4 प्रतिशत है। 3.72 लाख एमटी की खरीद हो चुकी है। इसमें से 2.41 लाख एमटी धान का उठान किया गया है। अभी मंडियों में 1.31 लाख एमटी धान का उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में उठान का कार्य धीमा होने के कारण कट्टों के अंबार लगे पड़े हैं। पोर्टल प्रक्रिया और वाहनों की संख्या कम होने के चलते उठान का कार्य बाधित हो रहा है। इस कारण मंडियों में नई आवक डालने के लिए जगह कम पड़ रही है। सड़कों पर धान की ढेरियां पड़ी हुई हैं। शुक्रवार को 25,446 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। महज 4195 एमटी की खरीद की गई।
विज्ञापन


सरकार ने 29 सितंबर से 15 नवंबर तक धान की सरकारी खरीद के निर्देश दिए हैं। करनाल में करीब आठ लाख एमटी धान की आवक होने का अनुमान है।
किसानों को 540.78 करोड़ रुपये का भुगतान

जिले के 31,215 किसानों को धान खरीद का 540.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अभी 20 प्रतिशत के करीब किसानों को भुगतान किया जाना बाकी है। भुगतान न होने का मुख्य कारण समय पर उठान न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक रहा दूसरे प्रदेशों का धान : भाकियू
करनाल। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने आरोप लगाया है कि फिर धान घोटाला किया जा रहा है। प्रवक्ता बहादुर मैहला बलड़ी ने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से सस्ते दामों में धान खरीद कर करनाल की मंडियों में महंगे भाव में बेचा जा रहा है। जिन किसानों का 1509 धान प्राइवेट में बिका है उनके पोर्टल का दुरुपयोग करके दूसरे प्रदेशों की धान को महंगे रेट में बेचा जा रहा है। पहले किसानों की धान को सस्ते रेटों में लूटा गया अब दूसरे राज्यों से सस्ती धान मंगवा कर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। संवाद

. नई अनाज मंडी में लगे धान की बोरियों के अंबार। संवाद

. नई अनाज मंडी में लगे धान की बोरियों के अंबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed