Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Preparations for Chhath festival in full swing, markets abuzz

Karnal News: छठ महापर्व की तैयारियां तेज, बाजारों में रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Chhath festival in full swing, markets abuzz
छठ महापर्व की तैयारियां तेज, बाजारों में रौनक - फोटो : छठ महापर्व की तैयारियां तेज, बाजारों में रौनक
पूजा घाटों पर विशेष सफाई अभियान शुरू, बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचने लगीं महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। छठ पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 और 16 नवंबर को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए पश्चिमी यमुना नहर के घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।
नहर में पोपलेन मशीन उतारकर पानी के अंदर बने गड्ढों को समतल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छठ पूजा के दौरान नहर में उतरने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी से बचाना है। पूजा घाटों पर श्रमिकों की टीम लगाकर विशेष सफाई करवाई जा रही है। घाटों के आसपास फैली गंदगी को हटाया जा रहा है और पूजा स्थल को व्यवस्थित किया जा रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं।
विज्ञापन

छठ महापर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ने लगी है। पुरानी सब्जी मंडी में छठ पूजा के लिए पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। महिलाएं पर्व से पहले ही खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचने लगी हैं। दुकानों पर सूप, पूजा के बर्तन और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है। पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिवसीय कार्यक्रम
13 नवंबर : नहाय-खाय
14 नवंबर : खरना
15 नवंबर : संध्या अर्घ्य
16 नवंबर : प्रातःकालीन अर्घ्य और व्रत का पारण

छठ महापर्व की तैयारियां तेज, बाजारों में रौनक

छठ महापर्व की तैयारियां तेज, बाजारों में रौनक- फोटो : छठ महापर्व की तैयारियां तेज, बाजारों में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed