फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Preparation to save from waterlogging, 24 drains will be cleaned with 88 lakhs

Karnal News: जलभराव से बचाने की तैयारी, 88 लाख से साफ होंगे 24 नाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 03:16 AM IST
विज्ञापन
Preparation to save from waterlogging, 24 drains will be cleaned with 88 lakhs
- नगर निगम ने छोटे नालों की सफाई कराई शुरू, जून तक सभी नाले किए जाएंगे साफ
विज्ञापन

- मुगल कैनाल, ड्रेन-01 और रामनगर नाला सहित बड़े नालों की सफाई का वर्क ऑर्डर जारी

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने मुगल कैनाल, ड्रेन-01 और रामनगर नाला आदि बड़े नालों सहित कुल 24 नालों की सफाई कराने की योजना तैयार कर ली है। इन नालों की सफाई पर कुल 88 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान है। नालों की सफाई का कार्य शुरू भी करा दिया गया है। सभी नालों की सफाई मानसून से पहले करने को कहा गया है।
निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि पिछले साल भी मुगल कैनाल की सफाई कराई गई थी, जिसके सार्थक परिणाम रहे थे। बारिश के दिनों में जलभराव नहीं हुआ था। यही कारण है कि इस बार मुगल कैनाल सहित छोटे-बड़े 24 नाले सफाई को लिए गए हैं। जिन पर कुल करीब 88 लाख रुपये व्यय होने का अनुमान है। कई के वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं। कुछ के टेंडर रीकाॅल किए गए हैं। सभी नालों की सफाई जून महीने तक पूरी कर ली जाएगी। निगमायुक्त ने बताया कि स्वच्छता शाखा द्वारा जोन अनुसार नाला टीमें तैयार की गई हैं। प्रत्येक ऐसी टीम में 15 से 20 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। संबंधित जोन इंचार्ज की देखरेख में यह कार्य किया जाएगा। दूसरी ओर गलियों में मौजूद छोटी नालियां भी सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित तौर पर साफ की जा रही है।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख नाले
- विभिन्न बस्तियों से होकर प्रीतमनगर तक जाने वाले राम नगर नाले की सफाई के लिए 15 लाख 69 हजार रुपये व्यय होंगे। इसकी लंबाई करीब साढे़ चार किमी है। इसकी अब तक एक किलोमीटर की सफाई की जा चुकी है। आगामी 25 दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुगल कैनाल सबसे अहम नाला है, जो नेशनल हाईवे को क्रॉस करके ड्रेन संख्या-एक में परिवर्तित हो जाता है। मुगल कैनाल, मेला राम स्कूल से आगे तीन फेज में है। पहला फेज ओल्ड सब्जी मंडी तक है, इसकी लंबाई 1280 मीटर है। दूसरा फेज ओल्ड सब्जी मंडी से मेरठ रोड तक की लंबाई 1055 मीटर है। तीसरा फेज मेरठ रोड से नेशनल हाईवे तक 600 मीटर का है। इस नाले की सफाई के कार्य के लिए 36 लाख 28 हजार रुपये व्यय होंगे। सफाई का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। - ड्रेन -01 की सफाई एक-दो दिन में शुरू होगी, वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। इस पर अनुमानित 15 लाख रुपये व्यय होंगे। इसकी लंबाई करीब दो किमी है। इसमें पोकलेन मशीनों से गहराई तक गाद निकाली जाएगी।
इन नालों की भी 21 लाख से होगी सफाई
- कुंजपुरा रोड बीकानेर स्वीट्स से सब्जी मंडी पुलिस पोस्ट तक दोनो साइड के नाले,
- मुगल कैनाल से महाराणा प्रताप चौक तक दोनों साइड,
- दो किसान चौक से ओल्ड पोस्ट ऑफिस होते हुए मुगल कैनाल तक,
- मुगल कैनाल से टैक्सी स्टैंड पुलिया तक
- बस स्टैंड से घंटाघर चौक तक
- बस स्टैंड से आंबेडकर चौक तक
- आंबेडकर चौक से अग्रसेन चौक तक
- रेस्ट हाउस से आंबेडकर चौक तक
- कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अंदर अग्रसेन चौक-से मुगल कैनाल
- दयाल सिंह कॉलेज की दीवार से करनाल मोटर्स तक
- अस्पताल चौक से महात्मा गांधी चौक
- आईटीआई चौक से अशोका नर्सरी
- बसंत विहार से कैलाश
- मीरा घाटी से खेड़ा चौक
- जोगीदास कोठी से बांसो गेट स्कूल
- नावल्टी रोड बांसो की दुकान से बांसो गेट तक
- खेड़ा चौक से कुम्हारो मोहल्ला
- डाबरी लाइन से रमेश नगर रविंद्र मोहल्ला
- भगवाड़िया गैस एजेंसी से गिरडे वाला पीर दोनों तरफ का नाला
- भगवाड़िया गैस एजेंसी से हांसी चौक दोनो साइड
- हांसी चौक से रामगढ़िया चौक दोनों साइड
- रामगढ़िया चौक से रेस्ट हाउस
- लिबर्टी चौक से मेहता स्टूडियो
- मॉडल टाउन से सेक्टर-12 मेन रोड वाल्मिकी बस्ती नाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed