{"_id":"5ea02dae8ebc3e909d5b6f13","slug":"pregnent-lediy-be-care4","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाएं रखें स्वास्थ्य का ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल। गायनोकोलॉजिस्ट डा. सोनम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं। सुरक्षित तरीके से सभी अपने काम भी कर रहे हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। जब भी वह अपने घर के प्रांगण में निकलें तो सेनीटाइजर का इस्तेमाल करें और मास्क भी लगाएं। नियमित स्वास्थ्य जांच भी करवाना जरूरी है। चिकित्सक ने जो भी हिदायतें दी हुई हैं वह जरूरी हैं। चाहे वह किसी भी तरीके से हों पूरी करनी चाहियें। शरीर को हाइड्रेट करना जरूरी है। इससे शरीर में संतुलन बना रहेगा। दिन में कम से कम आठ गिलास पानी अवश्य पीयें। घर पर बनाया जूस भी लें। कैल्शियम, आयरन, विटामिन जरूर लें। यदि महिला शाकाहारी है तो उसके लिए विटामिन बी-12 के लिए इंजेक्शन जरूरी होता है या फिर गोलियों का सेवन कर लें। यह खून बनाने में सहायक है। समय पर खान-पान जरूरी है। ऐसे समय में सामान्य खुराक से डेढ़ गुना अधिक खाना लेना चाहिये। पनीर, फल, दालें, हरी सब्जियां लें। सब्जी व फलों को आधा घंटा पानी में भिगोकर रख दें। फिर उन्हें सुखाएं। उसके बाद खाएं। घर से बाहर कतई ना जाएं। यदि कोई घर में आता है तो उससे दूरी बनाकर रखें। हो सके तो घर में जाते समय चप्पल दरवाजे से बाहर ही निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।