{"_id":"69825f0bda334794540cbd7d","slug":"preeti-first-in-300-meter-race-karnal-news-c-18-knl1018-838393-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 300 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 300 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम
विज्ञापन
इंद्री पीएमश्री राजकीय विद्यालय के मैदान में आयोजित महिला खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाती म
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को इंद्री के पीएमश्री राजकीय विद्यालय में करवाया गया। प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लिया। 300 मीटर दाैड़ स्पर्धा में प्रीति प्रथम, नेहा द्वितीय व अमृत तृतीय रहीं।
30 प्लस आयु वर्ग के 100 मीटर दाैड़ मुकाबले में सोनिया पहले, रजनी दूसरे व रीना तीसरे स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर मुकाबले में आशु प्रथम, सीमा द्वितीय और किरण तीसरे स्थान पर रहीं। सीडीपीओ मीना रतन ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में 100, 300 व 400 मीटर दाैड़, साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो मुकाबले हुए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। ग्रामीण परिवेश में अधिकांश महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियों व समय की कमी के कारण अपने खेल के सपनों को त्याग देती हैं। ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह महिला एवं बाल विकास विभाग की अच्छी पहल है।
प्रतियोगिता के परिणाम
18-30 आयु वर्ग-
- 400 मीटर दौड़ में अर्चना प्रथम, तमन्ना द्वितीय व निकिता ने तृतीय स्थान पर रहीं।
- पांच किमी की साइकिल रेस में माफी पहले, मानवी दूसरे व आरती तीसरे स्थान पर रहीं।
30-45 आयु वर्ग-
- चक्का फेंक मुकाबले में मनु बाला प्रथम, रजनी द्वितीय व संगीता तृतीय स्थान पर रहीं।