{"_id":"68e2d26a1fc0c476d8076210","slug":"prachi-and-mansi-came-first-in-chart-making-karnal-news-c-18-1-knl1006-753075-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चार्ट बनाने में प्राची और मानसी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चार्ट बनाने में प्राची और मानसी प्रथम
Mon, 06 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
मतलौडा (वि)। आर्य आदर्श गर्ल्स पीजी कॉलेज मडलौडा में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से विश्व पशु दिवस मनाया गया। इस गतिविधि में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विश्व पशु दिवस थीम पर आधारित छात्राओं ने चार्ट पर विभिन्न जानवरों के जीवन चक्र को दर्शाया। इसमें प्राची और मानसी ने प्रथम, वंशिका और अजेता ने द्वितीय तथा सानिया और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वनस्पति विज्ञान विभाग से प्रीति, सुष्मिता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन