{"_id":"626af18f3cd1f803d0093da9","slug":"power-cuts-become-caused-sleep-people-face-problem-karnal-news-knl106463033","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटों से उड़ी नींद, छीना चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटों से उड़ी नींद, छीना चैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के अघोषित कटों ने लोगों की नींद और चैन छीन लिया है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। घरों में दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बिजली कटौती का कारण खेदड़ पावर प्लांट की यूनिट से उत्पादन बंद होना बताया जा रहा है। वहीं, इस बार गर्मी जल्दी शुरू होने के कारण लोड पिछले साल की तुलना में दस प्रतिशत ज्यादा हो गया। उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है। जबकि 24 घंटे में एक-एक घंटा व आधा घंटे के बार-बार कट लग रहे हैं।
27 अप्रैल को जिले में बिजली की खपत करीब 70 लाख यूनिट रही। बुधवार रात कई क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली गुल रही। पहला कट रात 10:40 बजे लगा। रात 1:50 बजे फिर बत्ती गुल हो गई। बृहस्पतिवार सुबह 4:25 बजे फिर एक घंटे का कट लगा। उसके बाद भी सुबह 6:10 बजे 15 मिनट बिजली गायब रही। 6:40 बजे फिर एक घंटे का कट रहा। यानी पूरे दिन बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर बाद 2:30 से 3:30 तक एक घंटा कट रहा।
बार-बार लंबे बिजली कट की वजह से व्यावसायिक स्थलों पर मजबूरी में जनरेटर चलाने पड़े। बाजार में बिजली आधारित कामकाज ठप हो रहे हैं। निगम के उच्च अधिकारी कट के बाबत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
आज भी चार से आठ घंटे रहेगा कट
विद्युत निगम ने शुक्रवार को लगने वाले बिजली कटों का अनुमान लगाया है। इसके तहत औद्योगिक क्षेत्र में आठ घंटे, शहरी क्षेत्र में साढ़े छह घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में चार घंटे बिजली कट रहेगा। अलग-अलग समय पर ये कट एक घंटा, दो घंटा व 30 मिनट तक के होंगे। ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक घंटे के चार कट लगेंगे।
वर्जन
इस बार समय से पहले बिजली की मांग बढ़ी है। जिस कारण करीब दस प्रतिशत लोड बढ़ गया। उपभोक्ताओं को सही बिजली आपूर्ति का प्रयास रहता है। बाकी बिजली की उपलब्धता बाबत निगम के उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं।
- विनय कुमार, उपमंडल अधिकारी, सब अर्बन सब डिवीजन, विद्युत निगम
---------
शहर में बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। दुकानदार व उद्योगपति परेशान हैं। बुजुर्ग व बच्चे गर्मी में बेचैन हो जाते हैं। रात को बार-बार कट लगने से नींद उड़ जाती है।
- अधिवक्ता लाजपत राय चुचरा, चेयरमैन, सिटीजंस ग्रिवेंसिज कमेटी
--------
गांवों में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। गर्मी में रात को बिजली गुल होने से मच्छरों के आतंक का सामना करना पड़ता है। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
- राजबाला मान, गृहणी, घोघड़ीपुर
---------
व्यापार व उद्योग बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। व्यवसायियों को बहुत नुकसान हो रहा है। कोरोना काल से उबरने के बाद मुश्किल से काम चलने लगे थे और अब बिजली ने काम बिगाड़ दिया। वरिष्ठ नागरिक गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाते और वे ज्यादा परेशान हैं।
- डॉ. जेआर कालड़ा, जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल
--------
दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है, दिन भर में चार से पांच घंटे की कटौती हो रही है। रात भी दो से तीन बार बिजली कट लगता है, इन्वर्टर भी जवाब दे जाता है। जेनरेटर चलाना काफी महंगा पड़ता है।
- संजय बतरा, चेयरमैन येस वी कैन