फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Potato prices are not even half the cost, farmers are disappointed

Karnal News: लागत के आधे भी नहीं मिल रहे आलू के दाम, किसान निराश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Potato prices are not even half the cost, farmers are disappointed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। आलू के दामों में गिरावट आने और अनुबंधित कंपनियों की ओर से आलू न लेने से किसान परेशान है। स्थिति यह है कि लागत के आधे भी आलू के दाम नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों को आलू उत्पादन पर प्रति क्विंटल लगभग 1450 रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है जबकि मंडियों में उन्हें उपज के मात्र 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल तक ही भाव मिल रहे हैं। लागत और बिक्री मूल्य के बीच इस भारी अंतर ने किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहद कमजोर कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगा। ब्यूरो
- कंपनियों ने भी छोड़ा किसानों का साथ

रतन मान ने निजी कंपनियों के रवैये पर कहा कि किसानों के साथ आलू और बीज खरीद के पक्के समझौते करने वाली कंपनियां अब गिरते बाजार भाव को देखते हुए रिजेक्शन का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से भाग रही हैं। आरोप लगाया कि पहले कॉन्ट्रैक्ट के नाम पर किसानों को उत्पादन के लिए प्रेरित किया, अब फसल तैयार होने के बाद लेने से मना कर रहे हैं। इस रवैये से किसान फंस गया है।
विज्ञापन

- भावांतर भरपाई योजना में हो संशोधन

रतन मान ने कहा कि भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू का निर्धारित मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर कम से कम 950 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, ताकि किसानों को वास्तविक लागत के अनुसार राहत मिल सके। यूनियन ने आलू की खेती को बचाने और किसानों को राहत देने के लिए प्रति एकड़ 50000 रुपये का अनुदान देने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आलू की खेती में लागत प्रति एकड़

मद


खर्च रुपये में

खेत तैयारी खर्च
5000

खाद, कीटनाशक
9000

बीज


25000

मजदूरी

5000

खेत का ठेका

35000 (6 माह)

मंडी खर्च

2000

अन्य खर्च

2500

लागत खर्च का 1.5 प्रतिशत ब्याज
7000

किसान प्रबंधन व मेहनताना (एचकेआरएन के न्यूनतम मानक अनुसार 14000*6)
84000

कुल खर्च

1,74,500



- आलू उत्पादन : प्रति एकड़ उपज और बिक्री

कुल उत्पादन 120 क्विंटल

औसत दर
400 रुपये प्रति क्विंटल

कुल बिक्री मूल्य 48,000 रुपये

प्रति क्विंटल लागत - लगभग 1450 रुपये

वर्तमान प्रति क्विंटल दर - लगभग 400 रुपये

नोट : यह जानकारी भाकियू की ओर से है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed