Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Politics: Home Minister Shah to visit Haryana’s Punjabi belt today

सियासत: हरियाणा की पंजाबी बेल्ट में आज पहुंचेंगे गृह मंत्री शाह, करनाल पदयात्रा में कांग्रेस होगी निशाने पर

Thu, 05 Nov 2026 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा गगन तलवार, करनाल
गगन तलवार, करनाल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 01:44 AM IST
सार

करनाल और अंबाला में होने वाले उनके दो कार्यक्रमों का एजेंडा भले ही अलग-अलग है लेकिन राजनीतिक संदेश का दायरा पंजाब तक दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Politics: Home Minister Shah to visit Haryana’s Punjabi belt today
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच नवंबर को हरियाणा की उस पंजाबी बेल्ट में होंगे जिसका राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव पंजाब तक जाता है। करनाल और अंबाला में होने वाले उनके दो कार्यक्रमों का एजेंडा भले ही अलग-अलग है लेकिन राजनीतिक संदेश का दायरा पंजाब तक दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


करनाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के जरिये कांग्रेस को घेरने की तैयारी है तो अंबाला में हरियाणा के 14 वर्षों में हुए विकास कार्यों और ऐतिहासिक विरासत को सामने रखकर भाजपा अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में शाह के इस दौरे को पड़ोसी राज्य की चुनावी बिसात से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के लिए इस दौरे का एक अहम पहलू हरियाणा की चार लोकसभा क्षेत्रों की 36 विधानसभा सीटों तक भी पहुंच बनाना है। करनाल, सोनीपत, अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों को दोनों कार्यक्रमों में लाने की तैयारी की गई है। इसके लिए दोनों जगह 2000 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई है। पार्टी का जोर केवल जिला मुख्यालयों से कार्यकर्ताओं को जुटाने पर नहीं, बल्कि विधानसभा क्षेत्र, मंडल, शक्ति केंद्र और ग्राम पंचायत स्तर तक भागीदारी सुनिश्चित करने पर है। इस व्यापक जुटान के जरिये भाजपा अपनी संगठनात्मक ताकत भी प्रदर्शित करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में कांग्रेस को घेरने की तैयारी
वीरवार को शाह सुबह 10 बजे सेक्टर-12 से कर्ण कैनाल तक लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा करेंगे। इसके बाद कर्ण कैनाल के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर जवाब देने के लिए घेरने की तैयारी में है। करनाल का मंच मुख्य रूप से विपक्ष पर राजनीतिक प्रहार और पार्टी के पक्ष को जनता तक पहुंचाने का माध्यम होगा।

अंबाला में विकास और विरासत का एजेंडा
अमित शाह दोपहर एक बजे अंबाला छावनी में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 1857 की क्रांति के शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब सीमा से सटे अंबाला में भाजपा हरियाणा के विकास के साथ ऐतिहासिक विरासत को भी राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनाएगी।


स्मारक के माध्यम से 1857 की क्रांति में अंबाला की भूमिका को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का संदेश दिया जाएगा। दावा किया जाता है कि अंबाला छावनी में विद्रोह मेरठ से करीब नौ घंटे पहले शुरू हुआ था। भाजपा इस ऐतिहासिक तथ्य को सामने रखकर हरियाणा की विरासत और अपनी सरकार की विकास संबंधी प्राथमिकताओं को रेखांकित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed