{"_id":"d5c71d6aa3c6436e62903d42afff67a2","slug":"political-99","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलायत से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : जयप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलायत से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : जयप्रकाश
कलायत
Updated Sun, 02 Feb 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि वह लोकसभा का चुनाव नहीं लडे़ंगे। केवल विधानसभा चुनाव ही लडे़ंगे। कलायत उनकी प्राथमिकता होगी। वह शनिवार को खंड के गांव शिमला में रामकुमार नंबरदार के निवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कलायत को तहसील का दर्जा दिया जा चुका है। उन्होंने उपमंडल के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन कुछ नेता नहीं चाहते की कलायत को उपमंडल का दर्जा मिले। उन्होंने कहा कि कलायत के विकास में बाधा बनने वाले नेता नहीं चाहते कि यह हलका आर्थिक, राजनीतिक तथा शैक्षणिक तौर पर मजबूत हो लेकिन जनता सब जान चुकी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि जब वह हिसार से सांसद थे तथा गीता भुक्कल कलायत से विधायक थीं, उस समय मुख्यमंत्री द्वारा कलायत के विकास के लिए जो घोषणाएं की गईं, वे सभी पूरी हो चुकी हैं। कुछ नेता जो इन विकास कार्यों का विरोध कर रहे थे, वे ही आज इसे अपनी उपलब्धि मान रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कलायत उनका अपना गृह क्षेत्र है। वह कलायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर हलका युवा प्रधान अमरनाथ सिणंद, रामकुमार नंबरदार, रमेश कौलेखां, शौकी नंबरदार, रसदेव रामगढ़, विक्की खरक, मेलाराम मौण, दिलबाग, सुरेंद्र खरक, कुलदीप शिमला, मा. लक्की, बलजीत, सुभाष, संजू दुब्बल, बजिंदा, रामफल, कुलदीप कुराड़, मा. मिट्ठन लाल मटौर, ईश्वर लांबा खेड़ी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।