{"_id":"faf26656d7737d46cba05802b9f46e90","slug":"political-98","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान छोड़ रहे रहे कांग्रेस के दिग्गज : हजकां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान छोड़ रहे रहे कांग्रेस के दिग्गज : हजकां
गुहला-चीका
Updated Sun, 02 Feb 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश ढांडे ने ट्रैक्टर रैली कर सम्मेलन का न्योता दिया। लगातार चौथे दिन जारी अभियान के तहत ढांडे ने कई गांवाें का दौरा कर लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में गठबंधन की जोरदार लहर है।
इसका ताजा उदाहरण कुमारी सैलजा द्वारा लोकसभा चुनाव मैदान से भागकर राज्यसभा में जाना है। गांव मैंगड़ा, कसौली, गगड़पुर, अरनौली में जाकर लोगों को सम्मेलन में पहुंचने का न्योता देते हुए उन्होंने कहा कि केवल कुमारी सैलजा ही मैदान छोड़कर नहीं भागी हैं, बल्कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद जितेंद्र मलिक, हिसार से जयप्रकाश ने भी चुनाव लड़ने से मना कर किया है। सिरसा से अशोक तंवर ने भी आवेदन नहीं दिया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी की आठ फरवरी को चीका में होने वाले जन चेतना सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हजकां कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। ढांडे ने कहा कि युवाओं का भविष्य गठबंधन कि सरकार में सुरक्षित है। इस अवसर पर राजकुमार, गुरमीत सिंह, बलजिंदर सिंह, राजू शर्मा, गोपाल शर्मा, कुलदीप सिंह, बलजीत राणा, गौतम शर्मा, अर्पित चानना, सुखपाल राणा, कृष्ण सिंघल, प्रकाश नम्बरदार, होशियार सिंह, संजीव, रामपाल, सुरेश गुर्जर और मालक सिंह मौजूद रहे।