फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police will be tightly guarded at 96 booths of civic elections

निकाय चुनाव के 96 बुथों पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:12 AM IST
विज्ञापन
Police will be tightly guarded at 96 booths of civic elections
निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है। असंध, निसिंग, घरौंडा व तरावड़ी में विभिन्न जगहों पर चुनाव सम्पन्न होने तक 14 विशेष नाके लगाए गए हैं, जहां वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। यह जानकारी एसपी गंगाराम पूनिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है। चारों हलकों में वोटिंग के लिए कुल 96 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर कानून एवं व्यवस्था संभालने और शांति बनाए रखने के लिए 800 के करीब पुलिस कर्मचारी व अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा कार्यकारी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजरी अफसर व पुलिस टीमों को मिलाकर 15 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं, जो अलग-अलग बूथों पर जाकर चेकिंग करेंगी और किसी भी बूथ पर संभावित गड़बड़ी को रोकेंगी। इन पेट्रोलिंग पार्टियों के अलावा भी 11 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी तैनात की गई हैं। यह पुलिस पार्टियां चुनाव क्षेत्र में व बूथों के आसपास विशेष तौर पर निगरानी रखेंगी। इसके अलावा भी असंध, निसिंग, तरावड़ी व घरौंडा हल्के में एक-एक रिजर्व फोर्स एहतियातन सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed