फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police team attacked, one condition critical, case against 150, 20 arrested

हेडिंग : पुलिस टीम पर हमला, एक की हालत गंभीर, 150 के खिलाफ केस, 20 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked, one condition critical, case against 150, 20 arrested
जलमाना (करनाल)। गांव जलमाना में दो समुदायों में झगड़ा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया गया। जिसमें एक पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे असंध के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से करनाल के उजाला सिग्नस हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 24 लोगों को नामजद करते हुए 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात गांव जलमाना में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जब दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट- पत्थर फेंकने लगे तो इसकी सूचना पुलिस चौकी को मिली। पुलिस कर्मचारी राजेंद्र और सुखदेव सिंह गाड़ी लेकर अड्डे पर पहुंचे। तभी मौके पर सरकारी गाड़ी में चौकी इंचार्ज गुरजीत सिंह, एएसआई सुरजीत सिंह व पवन भी पहुंच गए थे। तभी आरोपी अनिल व अन्य ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। आरोपी अनिल व उसके साथियों ने पुलिस कर्मचारी राजेंद्र के सिर में डंडे से वार किया और थप्पड़-मुक्कों से भी पीटा जिससे पुलिस कर्मी के सिर से खून बहने लगा। आरोपियों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस कर्मचारी राजेंद्र ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी जेब से करीब 4 हजार 500 रुपये भी छीन लिए। एक आरोपी राकेश उसका मोबाइल भी छीनकर ले गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कार का पीछे का शीशा भी तोड़ दिया। घायल कर्मचारी को असंध के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से हालात गंभीर होने पर उसे करनाल रेफर कर दिया। झगड़ा करने वाले दोनों समुदायों में से अनिल, राकेश, प्रवीण, आनंद, सुरेंद्र, देवीलाल, संदीप उर्फ मींटू, रिंकू, गुरदास, संजू , हरि सिंह, संदीप, कुलदीप, सेंटी, बंटी, सागर, रिंकू, अजय, रामपाल, रवि, सोनू, सोनू , साहिल, राम, सभी वासी गांव जलमाना सहित अन्य करीब 150 पुरुष व महिलाएं थी।
विज्ञापन

गांव जलमाना में दो समुदायों के झगड़े के दौरान पुलिस कर्मचारी पर हमला करने वाले 150 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 20 लोग गिरफ्तार किए हैं। इन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमलदीप सिंह, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed