फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players will get hockey stadium

Karnal News: खिलाड़ियों को मिलेगा हॉकी स्टेडियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Players will get hockey stadium
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इस साल कर्णनगरी को 90 करोड़ रुपये की लागत से चार बड़ी खेल परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। जिनका लाभ जिले के खिलाड़ियों को मिलने लगेगा। इसके अलावा 106 करोड़ रुपये की लागत से शक्ति कॉलोनी में निर्माणाधीन मिक्सड यूज डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट भी 2025 में पूरा कर लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी की ओर से इन परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। जिनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं उपायुक्त अनीश यादव ने इसके लिए सोमवार को विभिन्न स्मार्ट परियोजनाओं का निरीक्षण कर इन सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसीयूटी विवेक आर्य, एक्सईएन सौरभ गोयल, इंजीनियर सतीश कंसल, पीएमसी प्रवीन झा के अतिरिक्त पूर्णिमा व अनुषा आदि भी साथ रहे।
ये हैं चार बड़ी खेल परियोजनाएं
- स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 14 करोड़ रुपये की लागत से 27 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। मुख्य ग्राउंड तैयार है, प्रैक्टिस ग्राउंड तैयार हो रहा है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण एजेंसी को दो महीने में सिविल वर्क पूरा करने के निर्देश दिए। यह फेडरेशन ऑफ हॉकी स्टेडियम के मानकों पर तैयार किया जा रहा है। इसका सीधा लाभ पेशेवर और नवोदित हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा।
विज्ञापन

ऑल वेदर स्वीमिंग पूल सेक्टर-32
उपायुक्त ने सेक्टर-32 में दो एकड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन आल वेदर स्वीमिंग पूल के कार्य का निरीक्षण किया। कर प्रगति देखी। प्रैक्टिस पूल का टैंक बन गया है, जबकि दूसरे पूल के लिए लोहे के जाल बन गए हैं। 37.5 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में ओलंपिक स्तर का स्वीमिंग पूल बनेगा। निकट ही वार्मअप पूल भी बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के अलग-अलग तल पर चिकित्सा कक्ष, रिसेप्शन कक्ष, प्रशिक्षण कक्ष, कराटे व टेबल टेनिस के हॉल, योगा हॉल तथा भूतल पर बैडमिंटन हॉल बनेंगे। इंजीनियरों को जनवरी में स्वीमिंग पूल के दोनो टैंक पूरे करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण स्टेडियम फेज-एक व दो
उपायुक्त ने कर्ण स्टेडियम में जाकर पहले दोनों फेजों में बढ़ाई जा रही खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। फेज 2 में 12.50 करोड़ से फैंसिंग व जिम्नास्टिक हॉल बनाए जा रहे हैं। भूतल पर पार्किंग की सुविधा, मैच देखने के लिए इमारत के अंदर बैठने की सुविधा, वीआईपी लॉज, मेडिकल व लॉकर रूम जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। तलवारबाजी व जिम्नास्टिक से नए खिलाड़ियों को सुविधा मिलेंगी। फेज- एक जिला खेल अधिकारी कार्यालय के समक्ष नई स्टेज के निर्माण को देखा, जल्द निर्माण शुरू करने को कहा। यहां मल्टीपर्पज हॉल के साथ जिम और पुनर्वास केंद्र भी बनेंगे। चार टेनिस कोर्ट बनाए जाएंगे। इन पर 24 करोड़ रुपये व्यय होंगे।

मिक्स्ड यूज डेवलेपमेंट एड शक्ति कॉलोनी
ये स्मार्ट सिटी की साढ़े आठ एकड़ क्षेत्र में 106 करोड़ की लागत वाली मिश्रित उपयोग वाली विकास परियोजना है। महिला आश्रम, नारी निकेतन की फाउंडेशन का काम हो गया है, यह भूतल के ऊपर पांच मंजिला होगा। उपायुक्त ने बताया कि कॉमर्शियल बिल्डिंग में 22 दुकानें और 18 बूथ बनेंगे। जिससे आय भी बढ़ेगी। त्रिस्तरीय कार्यालय भवन होगा। कार्यालयों में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण ईकाई जैसे कार्यालय होंगे। अधीक्षक क्वार्टर तथा बच्चों के खेलने के लिए आउटडोर जिम और जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed