फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Players who won medals in Asian Games will be honored today

Karnal News: एशियन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी आज होंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Players who won medals in Asian Games will be honored today
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे शिरकत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। एशियन खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कर्ण नगरी में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से कर्ण स्टेडियम में 20 अक्तूबर को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में पदक विजेता 33 खिलाड़ियों के लिए मुख्य मंच के साथ अलग से मंच लगा है। दोनों मंचों को जर्मन हेंगर टेंट से सजाया गया जाएगा। इसके अलावा पंडाल में करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।


उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि हाल ही में चीन में आयोजित 19वें एशियन खेलों में देश के खिलाड़ियों ने 107 पदक जीते हैं। जिनमें से 33 पदक हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते हैं। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुख्य मंच के साथ खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त मंच की व्यवस्था की गई है। वीआईपी गैलरी, मीडिया गैलरी और सांस्कृतिक मंच की भी व्यवस्था है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed