{"_id":"62782d38b90e683f7f0ff3dc","slug":"players-gave-trial-for-the-competition-karnal-news-knl107543815","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकायन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकायन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोरखनाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब और हरियाणा कयाकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन की ओर से काछवा रोड स्थित भाखड़ा नहर में
खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया, जिसमें स्टेट चैंपियनशिप के लिए जिले की सीनियर, जूनियर महिला और पुरुष टीमों का चयन किया गया।
गुरु गोरख नाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब के खेल प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया नौ और 10 मई को करनाल स्थित भाखड़ा नहर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय हरियाणा स्टेट ड्रैगन बोट प्रतियोगिता के लिए रविवार को खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए, जिसमें गांव पुंडरक, उचाना, करनाल, बजीदा रोड़ान, कुराली अब्दुलापुर सहित जिले भर से लगभग 50 से 60 नौकायन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 14-14 खिलाड़ियों की सीनियर और जूनियर महिला, पुरुष टीम के लिए स्ट्रैंथ टेस्ट के तहत चयन किए गए। साथ ही 10 खिलाड़ियों की मिक्स टीम का भी चयन किया गया, जिसमें छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल की जाती हैं। ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अब चयनित खिलाड़ी स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। ट्रायल प्रक्रिया में महिला खेल प्रशिक्षक सुमन का अहम योगदान रहा। ब्यूरो