{"_id":"d7b95e279d589d7f17f1bbce2cf0ea96","slug":"pirated-ghee-sezied-from-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव कॉलोनीसे 96 लीटर नकली घी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव कॉलोनीसे 96 लीटर नकली घी बरामद
कैथल
Updated Sat, 16 Nov 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पिहोवा में घी निर्माता कंपनी के अधिकारी की सूचना के बाद शिव कॉलोनी चंदाना रोड पर नकली घी बनाने का काम कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी की दुकान से 96 लीटर नकली देसी घी और कुछ कंपनियों के नाम से रैपर भी बरामद किए गए हैं। स्पेशल स्टॉफ के प्रबंधक बलबीर सिंह के अनुसार पिहोवा में घी निर्माता फर्म हरियाणा मिल्क फूड लिमिटेड के मैनेजर राम रत्न ने बताया था कि शिव कॉलोनी चंदाना रोड पर एक व्यक्ति नकली घी बनाकर बेचता है।
पुलिस ने वीरवार रात्रि सूचना के बाद दुकान पर छापामारी की और मौके से चिराग गर्ग को काबू किया। चिराग मधु और वीटा कंपनियों के नाम से नकली घी पैक कर मार्केट और गांवों में बेच रहा था। पुलिस के अनुसार विशेष पैकिंग में घी को नामी कंपनियों के नाम से बाजार में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ता देशी घी देने के लालच में दो से 250 रुपये तक प्रति किलो और लीटर की दर से घी बेचा जा रहा था।
एसपी कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस तरह की गतिविधियों की पुलिस को सूचना दें।