{"_id":"64e67914169b58330a088877","slug":"pg-portal-closed-two-days-left-for-admission-karnal-news-c-18-knl1008-202794-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी : पोर्टल बंद, दाखिले के लिए दो दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी : पोर्टल बंद, दाखिले के लिए दो दिन शेष
विज्ञापन
- 25 अगस्त को पीजी की दाखिला प्रक्रिया होगी संपन्न
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अब पीजी यानी स्नातकोत्तर की दाखिला प्रक्रिया भी अंतिम चरण में आ गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय इसकी दाखिला प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिए बढ़ाया था, जिसके अनुसार बुधवार को पोर्टल बंद हो चुका है। ऐसे में नया आवेदन फार्म नहीं भरा जाएगा और न ही इसमें संशोधन किया जा सकेगा। जिन विद्यार्थियों ने फार्म भरा है, वे 25 अगस्त तक चलने वाली प्रक्रिया में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए निदेशालय की ओर से अंतिम तिथि की घोषणा कर दी गई है। जिसके अनुसार, 25 अगस्त को अंतिम ओपन काउंसिलिंग के साथ दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
जिले के 11 महाविद्यालयों में ही पीजी पाठ्यक्रम हैं, इनकी भी सरकारी, सहायता प्राप्त (एडेड) और स्व वित्त (सेल्फ फाइनेंस) मिलाकर कुल 2280 सीट हैं, इन पर दाखिला दिया जा रहा है। इस बार निदेशालय की ओर से महज एक ही चरण की दाखिला प्रक्रिया रखी गई थी, जो कि 14 अगस्त को संपन्न हो चुकी है। इस चरण में 45 से 50 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हुए थे। वहीं 17 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग का दौर जारी है। अब निदेशालय की ओर से इसकी अंतिम तिथि भी घोषित कर दी है। ब्यूरो