{"_id":"62c5f5c3fbdca11181378c00","slug":"pg-diploma-in-us-and-british-literature-sitting-at-home-karnal-news-knl113820246","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे करें अमेरिका और ब्रिटिश साहित्य में पीजी डिप्लोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे करें अमेरिका और ब्रिटिश साहित्य में पीजी डिप्लोमा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अब प्रदेश के युवा घर बैठे अमेरिकी या ब्रिटिश साहित्य में भी पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें दूसरे प्रदेशों या देशों में जाकर पढ़ने की जरूरत नहीं है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने इन दोनों समेत कुल 16 नए कोर्स शुरू किए हैं। जिनमें स्मार्ट सिटी विकास प्रबंधन का डिप्लोमा भी शामिल है। 16 नए कोर्स में 10 पीजी डिप्लोमा, चार डिप्लोमा सर्टिफिकेट और दो बैचलर डिग्री कोर्स हैं।
विद्यार्थी अलग-अलग समयावधि के इन कोर्स में दाखिला लेने के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इग्नू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म भरा जा सकता है। इससे पहले इग्नू के यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा के कुल 277 कोर्स चल रहे हैं। करनाल स्थित इग्नू केंद्र के अधीन आने वाले प्रदेश के 18 जिलों से इन कोर्स में करीब ढाई लाख युवा पढ़ाई कर रहे हैं। पुराने चल रहे कोर्स में जुलाई 2022 सत्र में पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है, इसके लिए विद्यार्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों को फायदा
करनाल स्मार्ट सिटी में शामिल है। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधीन सैकड़ों कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इग्नू के स्मार्ट सिटी विकास एवं प्रबंधन कोर्स के शुरू होने से स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों को फायदा होगा। वे ये कोर्स कर सकते हैं। वहीं शहर के अन्य युवाओं के लिए भी यह कोर्स करने का अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
ये कोर्स हुए शुरू
- पीजी डिप्लोमा (एक साल अवधि) : अमेरिकी साहित्य, ब्रिटिश साहित्य, इलेक्ट्रानिक मीडिया, औद्योगिक विकास, अंग्रेजी में नया साहित्य, उपन्यास, वास्तुशास्त्र, भारत में लेखन, हाशिये से लेखन कोर्स।
- डिप्लोमा कोर्स (छह माह अवधि) : परिधान ब्रिकी, जेंडर साइंस, जेंडर इन लॉ, वैदिक गणित
- स्नातक डिग्री (तीन साल अवधि) : हिंदी व्यावसायिक लेखन, वैदिक अध्ययन
नए शुरू हुए कोर्स में से कुछ कोर्स ऑनलाइन पढ़ाए जाएंगे। जो भी युवा इन कोर्स को करने के लिए इच्छुक है, वह 31 जुलाई तक आवेदन कर सकता है। कोर्स अपने कामकाज, नौकरी, पेशा के साथ भी किए जा सकते हैं। ये 16 कोर्स करनाल में पहली बार शुरू हुए हैं।
- डॉ. पूनम कुमारी सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू