{"_id":"57210be14f1c1b703fa91566","slug":"people-stopped-road-construction-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने रुकवाया सड़क निर्माण कार्य, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने रुकवाया सड़क निर्माण कार्य, किया प्रदर्शन
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
लोगों ने रुकवाया सड़क निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम सिटी में इंटर लाकिंग सड़क बनाने में गड़बड़ी की आशंका बढ़ती जा रही है। सेक्टर-13 के लोगों ने इसको लेकर प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य भी रुकवा दिया। लोगों ने आरोप लगाए कि अधिकारियों की मिलीभगत से सड़क बनाई जा रही है। नियम कायदों को दरकिनार किया जा रहा है। अधिकारियों को शिकायत करते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। एक तरह से सड़क बनाने को लेकर हुडा के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
सेक्टर-13 वासी शिव कुमार, विकास सेठी सहित अन्य ने बताया कि पुरानी सड़कों को तोड़कर जो मलबा इकट्ठा हो रहा था, उसी मलबे को टाईल्स वाली बन रही नई सड़कों पर रेत में मिक्स कर डाला जा रहा था। सेक्टर-13 के बाशिंदों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार हुडा विभाग के अधिकारियों को की थी, लेकिन उनको इसका कोई असर नहीं हुआ।
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि हुडा अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया काम बढ़ रहा है। लोगों के विरोध के बाद हुडा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क पर लगाये जा रहे घटिया सामग्री को दिखाया। पहले अधिकारी ठेकेदार के पक्ष में बोलते दिखे, लेकिन जब मीडिया पहुंची तो अधिकारी भी ठेकेदार का पक्ष छोड़कर घटिया निर्माण सामग्री बताने लगे। स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि निर्माण सामग्री को बदलवाया जाएगा और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
वर्जन
सड़क निर्माण कार्य का लोगों ने विरोध जताया है। निर्माण सामग्री को बदलवाया जाएगा और दोबारा से सड़क बनाई जाएगी। बुधवार को ही लोगों ने विरोध जताया और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। ठेकेदार को भी चेताया गया है।
-वाईएम मेहरा, एक्सईएन, हुडा करनाल।