फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People protests at MP residence

शहीदों के सम्मान के लिए सांसद निवास पर धरना

Sat, 08 Feb 2014 11:59 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 08 Feb 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
People protests at MP residence
शहीद स्मारकों, शहीद प्रतिमाओं के रखरखाव, सम्मान व सुरक्षा के लिए अलग से प्रकोष्ठ बनाने और शहीद संग्रहालय के लिए जमीन देने की मांग पर प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति ने शनिवार को सांसद डा. अरविंद शर्मा के निवास पर धरना दिया।
विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने इस दौरान शहीद शचिंद्रनाथ सान्याल के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। धरने का नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय चेयरमैन नरेंद्र अरोड़ा व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महेश अघी ने किया। अरोड़ा ने कहा कि आज हम जिन शहीदों के बलिदान व स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों से खुली हवा में सांस ले रहे हैं। लेकिन देशभक्तों की प्रतिमाएं सरकार एवं प्रशासन की अनदेखी का शिकार होकर अपमानित हो रही हैं।
विज्ञापन


अनेकों प्रतिमाएं तो खंडित होने के कगार पर हैं, लेकिन प्रशासन व सरकार का प्रतिमाओं के रखरखाव सम्मान व सुरक्षा के प्रति सदैव नकारात्मक रवैया रहा है। उन्होंने कहा कि शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं हमारे देश के इतिहास की धरोहर हैं और उन्हें देखकर युवा व भावी पीढ़ी प्रोत्साहित होकर उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समिति पिछले कई वर्षों से स्वतंत्रता सेनानी सम्मान संग्रहालय की जगह के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।  उन्होंने कहा कि शहीदों की प्रतिमाओं के लिए अलग से प्रकोष्ठ बनाया जाए। समिति द्वारा इसके लिए बार-बार मांग की जाती है। उन्होंने कहा कि समिति इन मांगों के लिए तब तक संघर्षरत रहेगी जब तक यह मांगें पूरी नहीं होंगी।


महेश अघी ने कहा कि शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान राष्ट्र की शान है। सरकार को समिति की मांगों पर विचार करे। मौके पर ओपी सचदेवा, विनोद जैन, निर्मल फुल्ले, कांता शर्मा, गुलाब सिंह पोसवाल, ताराचंद सैनी, सुरेंद्र सिंह पहलवान, मोहित नागपाल, जगदीश अरोड़ा, अमन सिंह लभाना, वजीर चंद मैहता, वासुदेव गौतम, सुखवंत सिंह बेदी, संतोष तेजान, अनिल, सरबजीत सिंह चट्ठा, सतीश राणा, सुलतान सिंह और मुनीष वधवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed