फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People have made parks on the vacant plots of the sectors.

Karnal News: सेक्टरों के खाली प्लॉटों पर लोगों ने बना लिए पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
People have made parks on the vacant plots of the sectors.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर 7, 8 और 9 में करीब 120 प्लॉट ऐसे हैं जहां लोगों ने पार्क बना लिए हैं। अब एचएसवीपी इस जमीन को बेचना चाहता है तो लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका लगा दी है। स्टे मिलने की वजह से इन प्लॉटों की नीलामी का काम रुक गया है। तीनों सेक्टर में ये प्लॉट करीब 70 से 100 करोड़ रुपये की कीमत के हैं।
बताया जा रहा है कि जब ये सेक्टर विकसित नहीं हुए थे तब खाली जमीन के ऊपर से बिजली निगम की हाईटेंशन तारें गुजरती थीं। इन तारों की वजह से एचएसवीपी प्लॉटों की नीलामी नहीं करा पाया। ये प्लॉट खाली छूट गए। सेक्टर विकसित हुए तो लोगों ने इन खाली जमीनों पर पार्क बना लिए।
विज्ञापन

अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इन खाली प्लॉटों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन तारों को हटवा चुका है। इन प्लॉटों की नीलामी की तैयारी की गई तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया। तर्क दिया कि उन्होंने पार्क देखने के बाद ही आसपास के प्लॉट खरीदे हैं। अब ये जनसुविधा के लिए हैं तो इनको ऐसे ही रखा जाए। प्राधिकरण ने कार्रवाई की तैयारी की तो स्थानीय लोग कोर्ट चले गए। कोर्ट की ओर से स्टे मिलने के बाद ये प्लॉट आज भी पार्क के तौर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सेक्टरों में निकाल चुके हैं तीन-तीन ड्रॉ-

प्राधिकरण की ओर से सेक्टर 32-33 के प्लॉटों की नीलामी के लिए अब तक तीन-तीन ड्रॉ निकाले जा चुके हैं। वर्ष 2007 में कटे सेक्टर 32 में करीब 2400 में से अब तक 113 प्लाॅट खाली हैं। वर्ष 2010 में काटे गए सेक्टर 33 में निकले 2000 में से अब तक 400 प्लॉट खाली हैं। इनकी नीलामी नहीं हो पाई है। सेक्टरवासियों का तर्क है कि सेक्टर की जमीन के रेट आसमान छूने लगे हैं। महंगाई ज्यादा और सुविधाएं कम मिल रही हैं। इसकी वजह से सेक्टरों में ये प्लॉट आज भी खाली हैं।

कोर्ट केस के अलावा जो खाली प्लॉट हैं उनके बारे में मुख्यालय सूचित कर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। जल्द ही मुख्यालय की ओर से खाली प्लॉटाें की नीलामी करवाई जाएगी। -अदिति, एचएसवीपी, संपदा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed