{"_id":"5de6cc1d8ebc3e547c0d3c20","slug":"peon-cheated-karnal-news-knl139241170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपये लेकर भाग नौकर, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख रुपये लेकर भाग नौकर, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़ मंडी स्थित कास्मेटिक की दुकान पर लगा एक नौकर पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। आरोप है कि वह एक महिला को भी साथ लेकर भागा है। गुड़ मंडी के व्यापारियों ने एकत्रित होकर मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी ने बताया कि गुड़ मंडी में उसकी कास्मेटिक की दुकान है। करीब चार महीने से उसके पास सुभाष गेट निवासी भरत उर्फ काली नाम एक व्यक्ति नौकरी करता था। सुबह उसे पानीपत व करनाल में अन्य दुकानों से रुपये लेने के लिये भेजा था। जो पानीपत व करनाल से करीब पांच लाख रुपये रुपये एकत्र कर एक महिला के साथ फरार हो गया। जब उसके पास फोन किया तो उसने अपना मोबाइल बंद किया है। उसी के खिलाफ सेक्टर-13 चौकी में भी मामला दर्ज है कि वह एक महिला को साथ लेकर फरार हुआ है।
गुड़ मंडी से कुछ व्यापारियों ने शिकायत दी है कि एक नौकर पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। इस मामले की अभी जांच की जा रही है।
हरजिंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
गुड़ मंडी से कुछ व्यापारियों ने शिकायत दी है कि एक नौकर पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। इस मामले की अभी जांच की जा रही है।
हरजिंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी