{"_id":"63d049984c1e18631a4cd135","slug":"patriotic-songs-resounded-soldiers-marched-students-created-a-ruckus-karnal-news-knl134193546-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: देशभक्ति के गीत गूंजे, जवानों ने किया कदमताल, विद्यार्थियों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: देशभक्ति के गीत गूंजे, जवानों ने किया कदमताल, विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार को अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ। इस दौरान आयोजन स्थलों पर देश भक्ति के गीत गूंजे। वहीं परेड के दौरान जवानों ने कदमताल किया। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए समा बांधा।
करनाल में नई अनाज मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। जबकि चार जगह उपमंडल स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त अनीश यादव व अन्य जगह संबंधित एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया व ध्वज फहराया। कार्यक्रम में युद्ध वीरांगनाओं और उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त अनीश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इससे पहले उपायुक्त शहीदी स्मारक गए, वहां उन्होंने वीर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रमों व समारोह स्थल के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करने के उपरांत मुख्य समारोह स्थल नई अनाज मंडी में पहुंचेंगे। सुबह 9.58 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करके अपना शुभ संदेश देंगे। इसके उपरांत मार्च पास्ट होगा।
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यक्रम में ये देंगे प्रस्तुतियां
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियां : कनिका पब्लिक स्कूल व जीजीएस प्रेम नगर द्वारा सूर्य नमस्कार व एडवांस म्यूजिकल योगासन, गुरुकुल नीलोखेड़ी के बच्चे मलखंब, जिमनास्टिक वर्ल्ड अकादमी, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7, पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा द्वारा देश भक्ति एक्शन सॉन्ग, डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन द्वारा गिद्दा, जीजीएस रेलवे रोड, जीएमएसएसएस मॉडल टाऊन, जीजीएसएसएस प्रेम नगर और जीएचएस अर्बन स्टेट के बच्चे हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
- परेड : नेतृत्व डीएसपी मनोज कुमार करेंगे। पुलिस की पुरुष प्लाटून का नेतृत्व एसआई निरंजन सिंह, महिला टुकड़ी का नेतृत्व एएसआई प्रवेश कुमारी, होमगार्ड प्लाटून का नेतृत्व एसआई शमशेर सिंह, एनसीसी आर्मी विंग ब्वाय की प्लाटून का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर लव व एनसीसी आर्मी विंग गर्ल्स की प्लाटून का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर आंचल, एनसीसी एयर विंग ब्वाय व गर्ल्स की संयुक्त टुकड़ी का नेतृत्व कैडेट सौरभ शर्मा करेंगे।
नीलोखेड़ी में विधायक फहराएंगे तिरंगा
नीलोखेड़ी। अनाज मंडी में होने वाले उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में विधायक धर्मपाल गोंदर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पूर्वाभ्यास के दौरान मंगलवार को एमडी शुगर मिल डॉ. पूजा भारती ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का भी जायजा लिया। संवाद
थानेसर विधायक होंगे मुख्यातिथि
इंद्री। मंगलवार को अनाज मंडी में फाइनल रिहर्सल की गई। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राममूर्ति शर्मा ने मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने बताया कि समारोह में थानेसर विधायक सुभाष सुधा ध्वज फहराएंगे। परेड में पुलिस, शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट की टुकड़ी रहेगी। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम जीजीएसएसएस इंद्री, शहीद ऊधम सिंह स्कूल मटक माजरी, सर्व विद्या पब्लिक स्कूल, यमुना पब्लिक स्कूल कलसौरा, संतराम मैमोरियल पब्लिक स्कूल जैनपुर, कन्या विद्यालय इंद्री व भरत सिंह स्कूल जैनपुर के विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे। संवाद
स्कूली विद्यार्थी बांधेंगे समां
असंध। अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान एसडीएम मनदीप कुमार की अध्यक्षता में नई अनाज मंडी परेड हुई। उन्होंने बताया कि समारोह में मंडलायुक्त डॉ. साकेत कुमार मुख्यातिथि रहेंगे। परेड में पुलिस, राजकीय विद्यालय एनसीसी प्लाटून, एमएम पब्लिक स्कूल की स्काउट एंड गाइड प्लाटून, हिमालय पब्लिक स्कूल की प्लाटून, गुरू अर्जुन देव स्कूल की प्लाटून, आदर्श स्कूल, जेपीएस अकादमी, दिल्ली हेरिटेज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रहेंगे। वहीं मैक्स इंटरनेशनल स्कूल, एमएम पब्लिक स्कूल, हिमालय पब्लिक स्कूल, वीवीएन स्कूल, दिल्ली हेरिटेज स्कूल, आदर्श स्कूल, जेपीएस अकादमी, गुरू अर्जुन देव कन्या स्कूल व राजकीय कन्य विद्यालय की टीमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। संवाद