फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Park built for 80 lakhs is in bad shape due to lack of maintenance

80 लाख में बना पार्क देखरेख के अभाव में बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Park built for 80 lakhs is in bad shape due to lack of maintenance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। 80 लाख रुपए की लागत से बने गोल मार्केट पार्क में सुविधाओं का भारी टोटा है। जिसके चलते पार्क में आने वालों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में बने शौचालयों में गंदगी फैली है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर और भरे हुए डस्टबिन स्वत: ही सफाई व्यवस्था को लेकर नपा द्वारा किए जा रहे दावों की पोल खोल रहे हैं। इधर, नपा अधिकारियों का कहना है कि पार्क में सफाई व्यवस्था लोगों के सहयोग के बिना स्थापित नहीं हो सकती है।
गोल मार्केट के इस पार्क का 2017 में आधुनिकीकरण किया गया था। करीब 80 लाख रुपए की लागत से पार्क में लाइटें, टहलने के लिए रास्तों को पक्का करने के साथ-साथ महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय आदि बनाए गए थे। शहर का मुख्य पार्क होने के कारण इसमें पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी अक्सर छुट्टी के समय आकर बैठे रहते हैं, वहीं विभिन्न संगठनों के कर्मचारी नेता भी अक्सर इसी पार्क में बैठकें आदि करते हैं। पार्क में ही बने पुस्तकालय में वरिष्ठ नागरिक भी आकर बैठते हैं, लेकिन पार्क की देखभाल न होने के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शौचालयों में यूरिन पॉट का ड्रेन पाइप खराब है। गंदगी से बदबूयुक्त वातावरण बना रहता है। कई स्थानों पर कूड़ा पड़ा है और डस्टबिन भरे हैं। पार्क के बाहर गोल मार्केट में रखे पोर्टेबल वाटरलेस मूत्रालय का एक यूरिन पॉट तक गायब है।
विज्ञापन

नपा सचिव प्रिंस कुमार ने बताया कि पार्क में बने शौचालयों का सामान कई बार ठीक करवाया, टूटने पर बदलवाया गया है। लेकिन लोग टोंटियां व अन्य सामान तोड़ देते हैं व चोरी तक कर लेते हैं। पार्क में बैठने वाले लोग खाने के सामान वाले खाली पैकेट तथा अन्य बेकार डिस्पोजल आदि वहीं फेंक देते हैं। जिससे पार्क में गंदगी फैल जाती है। शहर से प्रतिदिन 8-10 टन कूड़े का उठान होता है। जिसके चलते ठेकेदार को पूरे शहर में कूड़ा उठाने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए हुए हैं। जल्द गोल मार्केट पार्क में सभी सुविधाएं बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed