फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parents should be less worried, so the administration is giving assurance after reaching home

अभिभावकों को चिंता हो कम, इसलिए प्रशासन घर पहुंचकर दे रहा आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:10 AM IST
विज्ञापन
Parents should be less worried, so the administration is giving assurance after reaching home
यूक्रेन में चल रहे युद्ध से उन अभिभावकों की चिंता बढ़ी हुई है, जिनके बच्चे वहां फंसे हैं। क्योंकि कई बच्चों के पास न तो खाद्य सामग्री बची है और न ही पैसे। ऐसे में वे सरकार से बच्चों की शीघ्र भारत वापसी के लिए गुहार लगा रहे हैं। रोजाना कई वीडियो भी जारी हो रहे हैं, जिनमें विद्यार्थी और अभिभावक अपनी व्यथा सुना रहे हैं। अब ऐसे अभिभावकों की चिंता कम हो, इसके लिए प्रशासन अभिभावकों के घर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित लाने का आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि सरकार की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से प्रदेश के 700 विद्यार्थियों से संपर्क हो पाया है, इनमें से 90 वापस आ चुके हैं। इधर जिला प्रशासन को भी इस रिकार्ड से यूक्रेन में 29 विद्यार्थियों के होने की जानकारी मिली है, जिनके अभिभावकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। अब तक नौ विद्यार्थी वापस लौटे हैं। मंगलवार को उप तहसील निगदू की नायब तहसीलदार शैली मलिक निगदू निवासी ऐसे दो छात्रों के घर गईं जो यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि उनके बच्चों को सुरक्षित तरीके से घर वापस लाया जा रहा है। उनके बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने परिजनों को कहा कि अगर किसी परिजन का उनके बच्चों के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाता तो हरियाणा सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें।
विज्ञापन

चार साल पहले गए थे शुभम और सुरक्षा
निगदू के शुभम राणा और सुरक्षा रानी यूक्रेन में हैं। वे पिछले चार साल से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले ही उनकी बच्चों के साथ बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि डेनिप्रो से बच्चे ट्रेन के माध्यम से हवाई अड्डे पर गए हैं। वहां की स्थिति तनावपूर्ण है। खबरें और वीडियो देखकर डर और चिंता लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार्डर से आगे नहीं जाने देते जवान
अभिभावकों का कहना है कि पोलैंड और रोमानिया के लगते यूक्रेन बार्डर पर भारतीय विद्यार्थियों की काफी भीड़ है। सेना के जवानों का बर्ताव भी सही नहीं है। बच्चों को कोई मदद भी नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय विद्यार्थियों को आगे नहीं जाने दिया जाता। रामनगर निवासी अभिभावक सुखविंद्र का कहना है कि सरकार इन विद्यार्थियों को बार्डर पार कराकर सेफ जोन में लाए। यहां बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed